Sport : 'वही मैच का टर्निंग पॉइंट था…', ईशान किशन के कारण हारा अफगानिस्तान, कप्तान इब्राहिम जरदान ने खुद दिया बड़ा बयान #INA

Ibrahim Zadran Statement: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मैच रविवार को खेला गया. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया. अफगानिस्तान टीम, जो इस सीरीज की मेजबान है, उसने कोशिश तो की, लेकिन वो भारत के खिलाड़ियों को रोक नहीं पाई और मैच गंवा बैठी. वहीं, मैच खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने हार की वजह के बारे में बात की. उन्होंने मैच के टर्निंग प्वॉइंट भी बताया.
इब्राहिम जादरान ने मानी अपनी टीम की गलती
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान इब्राहिम जदरान ने स्वीकार किया कि उनकी टीम उम्मीद के अनुसार खेलन नहीं दिखा सकी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने खासतौर पर बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया और माना कि टीम शुरुआती 3 ओवर के बाद अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाई.
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान इब्राहिम जदरान ने कहा, “नतीजे और बोर्ड पर काफी रन न बना पाने पर सवाल पूछे जाने पर अफगानिस्तान के कप्तान ने कहा, हां, हमें वो नतीजा नहीं मिला जो हम चाहते थे. मैं कहूंगा कि हमें 3 ओवरों में अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन उसके बाद हमने अच्छा खेल नहीं दिखाया. हमने लगातार विकेट गंवाए और उन्होंने हम पर दबाव बनाया. हमने बीच के ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन हम उतने रन नहीं बना पाए जितने हम बनाना चाहते थे.”
ईशान किशन को ठहराया जिम्मेदार
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान इब्राहिम जरदान का मानना है कि ईशान किशन द्वारा किया उनका रन आउट इस मैच का टर्निंग प्वॉइंट रहा. साथ ही उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि टीम इंडिया सबसे अच्छी फील्डिंग करने वाली टीम है.
इब्राहिम जरदान ने आगे कहा, “उनके गेंदबाजों और फील्डरों ने बहुत अच्छा काम किया. मैं कहूंगा कि वो रन-आउट ही मैच का टर्निंग पॉइंट था. ईशान किशन ने गेंद पकड़ी और उसे गेंदबाज की तरफ फेंकी हां, मैं कहूंगा कि वही टर्निंग पॉइंट था, उन्हें मोमेंटम मिल गया.”
रहमानुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह ओमरजई के 2 अहम विकेटों पर बात करते हुए कहा, “हां, बिल्कुल, वे सबसे अच्छी फील्डिंग करने वाली टीम हैं और जैसा कि मैंने कहा, जिस तरह से ईशान किशन ने गेंद उठाई और उसे एकदम सही तरीके से फेंका, वही टर्निंग पॉइंट था, और गुरबाज का दिन अच्छा नहीं था. मैं कहूंगा कि वह और मजबूती से वापसी करेंगे. हमें उनसे यही उम्मीद है और हां, भारत ने गेंदबाजी और फील्डिंग में अच्छा प्रदर्शन किया.”
7 विकेट से मिली पहले टी-20 मैच में हार
RESULT | INDIA WON BY 7 WICKETS! 🚨
Not the result we would have wanted, as India take the series opener by 7 wickets. 👍#AfghanAtalan will look . bounce back strongly in the matches . come! 👍#AfghanAtalan | #AFGvIND | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/rf8NL0v685
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 13, 2026
अफगानिस्तान की टीम भारत के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए और फिर 157 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. अफगानिस्तान की ओर से अजमुल्लाह ओमरजाई ने 44 गेंदों पर 64 रनों की अर्धशतकीय नाबाद पारी खेली. वहीं, मोहम्मद नबी ने 27 गेंद पर 33 रन बनाए.
इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया. वहीं, अफगानिस्तान के दिए 157 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने महज 14वें ओवर में हासिल किया और 7 विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की. बता दें, सीरीज का दूसरा मैच 15 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा, जिसमें यकीनन अफगानिस्तान की टीम मजबूती से वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
ये भी पढ़ें: ‘हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं था…’, पहला T20I जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने आखिर क्यों दिया ऐसा बयान, जो हो गया वायरल
'वही मैच का टर्निंग पॉइंट था…', ईशान किशन के कारण हारा अफगानिस्तान, कप्तान इब्राहिम जरदान ने खुद दिया बड़ा बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,