Sport : श्रेयस अय्यर की इस गलती की सजा पूरी टीम को भुगतनी पड़ी, जीतने के बाद पंजाब किंग्स के लिए आई बुरी खबर #INA

Shreyas Iyer की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर IPL 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. पहले मैच में गुजरात टाइटंस को और अब चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर PBKS ने जीत दर्ज की. मगर, इस जीत का जश्न मनाने के बाद ही पंजाब किंग्स की पूरी टीम के लिए बुरी खबर आई है. टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की एक गलती की सजा अब पंजाब की प्लेइंग-11 में शामिल सभी खिलाड़ियों को भुगतनी पड़ेगी. तो आइए जानते हैं कि आखिर कैप्टन ने ऐसा क्या किया, जिसके कारण उनकी टीम के सभी खिलाड़ियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है.
श्रेयस अय्यर ने दोहराई अपनी गलती
IPL 2026 में पंजाब किंग्स की अच्छी शुरुआत हुई है. टीम ने अपने शुरुआती 2 मैच जीत लिए हैं. मगर, इस बीच श्रेयस अय्यर अपनी गलती दोहराते नजर आए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में अय्यर एक बार फिर स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए. जी हां, वह निर्धारित समय में 20 ओवर नहीं करवा सके, जिसके चलते लगातार दूसरी बार बीसीसीआई ने उनपर एक्शन लिया है.
🚨 Shreyas Iyer fined ₹24 lakh for slow over-rate
This is the team’s second offence, so the rest of the playing XI, including the Impact Player, have been fined ₹6 lakh or 25% of match fees (whichever is lesser) pic.twitter.com/NUu7TdiuiK
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 4, 2026
प्लेइंग-11 के सारे खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के चलते पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया. दरअसल, पहली बार जब वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए थे, तब उनपर 12 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया था.
यह इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा अपराध था, जो आईपीएल कॉड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत आता है. इसकी वजह से इम्पैक्ट प्लेयर समेत पूरी पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 पर भी जुर्माना लगा है. 6 लाख रुपये या 25 परसेंट मैच फीस सबकी काटी जाएगी, जो भी कम होगा.
स्लो ओवर रेट के लिए क्या है नियम?
IPL के नियमों के मुताबिक, एक टीम को अपने 20 ओवर कराने के लिए 90 मिनट का वक्त मिलता है, जिसमें कैप्टन को पूरे ओवर कराने होते हैं. इस टाइम में 2.30-2.30 मिनट के होने वाले 2 स्ट्रैटजिक टाइमआउट भी शामिल रहता है. हालांकि, इसमें DRS/अंपायर रिव्यू और खिलाड़ी की इंजरी के लिए लिया गया समय शामिल नहीं होता है.
यदि कोई टीम टीम पहली बार ऐसा करती है तो उसके कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना लगाया जाता है. एक ही सीजन में जब कोई टीम दूसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाई जाती है तो कप्तान पर 24 लाख का जुर्माना लगाया जाता है. साथ ही कप्तान के साथ-साथ टीम के बाकी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया जाता है.
इसमें इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट सहित टीम के अन्य सदस्यों पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25%जुर्माना लगाया जाता है. फिर तीसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने पर उसके कप्तान पर 30 लाख जुर्माना लगाया जाता है. साथ ही कैप्टन पर एक मैच का बैन भी लगता है. इसके साथ ही टीम के बाकी सदस्यों पर 12 लाख या उनकी मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया जाता है.
पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया
𝘾𝙝𝙚𝙥𝙖𝙪𝙠 𝘾𝙝𝙖𝙡𝙡𝙚𝙣𝙜𝙚 𝘼𝙘𝙘𝙚𝙥𝙩𝙚𝙙 ✅@PunjabKingsIPL‘s dominance 🆚 #CSK in Chennai continues ❤️🥳
Match Highlights ▶️ https://t.co/ojqMEgvuMc #TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvPBKS pic.twitter.com/dtbfRHf4El
— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2026
मुकाबले की बात करें, तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जहां, पहले बैटिंग करने आई चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए और पंजाब के सामने 210 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंगा्स की टीम ने 18.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली. पंजाब की ये इस सीजन की लगातार दूसरी जीत है और इसी की बदौलत टीम ने अंक तालिका में टॉप पर जगह बना ली है.
ये भी पढ़ें: DC VS MI : दिल्ली और मुंबई का मैच क्या बारिश के कारण हो जाएगा रद्द? दिल्ली के लेटेस्ट फॉरकास्ट ने बढ़ाई टेंशन
श्रेयस अय्यर की इस गलती की सजा पूरी टीम को भुगतनी पड़ी, जीतने के बाद पंजाब किंग्स के लिए आई बुरी खबर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









