Sport : 'उन दोनों का कोई चांस नहीं…' इन 2 खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप स्क्वाड से दिग्गज ने किया बाहर, जानें क्या बताई वजह? #INA

Team India : भारतीय क्रिकेट  टीम के स्क्वाड में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए किस खिलाड़ी को चांस मिलेगा और कौन से खिलाड़ी भारत के स्क्वाड से बाहर रहेंगे. इसको लेकर हर को अनुमान लगा रहा है. इसी कड़ी में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने उन दो खिलाड़ियों के नाम से पर्दा उठाया है, जिनको भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड में जगह नहीं मिलेगी. चोपड़ा ने कहा कि, 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में चलते वाले वनडे वर्ल्ड कप में इन 2 खिलाड़ियों का जगह पाने का कोई चांस नहीं है.

ये 2 खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारत के बाएं हाथ के 24 वर्षीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और दाएं हाथ के 29 वर्षीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ शामिल हैं. आकाश चोपड़ा की मानें तो इंडियन क्रिकेट टीम के वनडे वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड में इन दो खिलाड़ियों को बीसीसीआई और चयनकर्ता जगह नहीं देने वाले हैं. आकाश चोपड़ा ने यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ को लेकर क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं. 

आकाश ने यशस्वी और गायकवाड़ पर दिया बड़ा बयान

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘ऋतुराज गायकवाड़ दो काम करते हैं. वह ओपनिंग भी कर सकते हैं और मिडिल ऑर्डर में बैटिंग भी कर सकते हैं. हालांकि उन्हें वहां बैटिंग नहीं करनी चाहिए थी, लेकिन उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया और उन्होंने वहां एक फिफ्टी और एक सेंचुरी बनाई है. इसके उलट यशस्वी जायसवाल सिर्फ एक ओपनर है. वो ओपनिंग के लिए बैकअप हैं. हालांकि मुझे लगता है कि वो दोनों में से किसी को नहीं लेंगे. क्योंकि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को दो कीपर लेने की जरूरत है. तो, केएल राहुल और ईशान किशन या ऋषभ पंत वो हो सकते हैं. वो कौन होंगे मुझे नहीं पता है, लेकिन ना तो ऋतुराज गायकवाड़ और ना ही यशस्वी जायसवाल के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में जाने का चांस है’.

भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ ने ज्यादा वनडे मैच नहीं खेले हैं. टीम में हमेशा रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के चलते इन दोनों को ज्यादा मौके नहीं मिल पाए हैं. जब रोहित शर्मा या विराट कोहली चोटिल होते हैं. तब इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में पिक किया जाता है. रोहित के ना होने पर यशस्वी पारी की शुरुआत करते हैं, वहीं विराट नहीं होते तो गायकवाड़ नंबर तीन पर खेल लेते हैं. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को होते हुए यशस्वी और रुतुराज को मौका मिलेना तय है.

रुतुराज और यशस्वी का वनडे करियर

रुतुराज गायकवाड़ ने अब तक टीम इंडिया के लिए कुल 9 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 8 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ कुल 228 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 28.5 का रहा है. उनका स्ट्राइक रेट 89.8 का रहा है. गायकवाड़ ने 28 चौके और 2 छक्के भी लगाए हैं.

यशस्वी जायसवाल ने अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान 6 पारियों में उन्होंने 2 शतक के साथ 285 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत  71.2 और स्ट्राइक रेट 97.6 का रहा है. उन्होंने इस दौरान 34 चौके और 7 छक्के भी लगाए हैं. 

ये भी पढ़ें : रविंद्र जडेजा वनडे वर्ल्ड कप 2027 से बाहर, गुरनुर बराड़, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को पूर्व क्रिकेटर ने दिया मौका

'उन दोनों का कोई चांस नहीं…' इन 2 खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप स्क्वाड से दिग्गज ने किया बाहर, जानें क्या बताई वजह?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button