Sport : टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में आज होंगे 3 बड़े बदलाव, अभिषेक शर्मा संग बाहर होंगे ये खिलाड़ी, 25 साल के खिलाड़ी का डेब्यू तय #INA

IND VS ZIM 3rd T20I Playaing 11: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के शुरुआती 2 मैचों को जीतकर टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाने वाला है. इस मैच में भारत की प्लेइंग-11 में एक या दो नहीं बल्कि तीन बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. भारतीय टीम सीरीज अपने नाम कर चुकी है, तो अब टीम मैनेजमेंट बेंच पर बैठे उन खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगी, जिन्हें अब तक मौके नहीं मिले हैं या फिर कम मौके मिले हैं.
वैभव सूर्यवंशी के साथ प्रभसिमरन सिंह कर सकते हैं ओपन
Game set and match ✅
A comprehensive and dominant 9⃣0⃣-run victory for #TeamIndia 🥳👏
With that they clinch the #ZIMvIND T20I series by 2⃣-0⃣ with one game . play 🏆
Scorecard ▶️ https://t.co/Z8UUziVx8d pic.twitter.com/0hfpuJ6aCx
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
जिम्बाब्वे के साथ खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच में भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को प्लेइंग-11 से बाहर करके आराम दिया जा सकता है. ये खिलाड़ी पिछले काफी वक्त से लगातार खेल रहा है, लेकिन पिछले कुछ वक्त से वैसी पारियां नहीं आ रही हैं, जिनके लिए वह जाने जाते हैं.
ऐसे में अब जिम्बाब्वे के साथ खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी के साथ प्रभसिमरन सिंह को ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है, जो लंबे वक्त से अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं. अगर ऐसा होता है, तो ये प्रभसिमरन सिंह को डेब्यू का मौका मिलेगा. इस खिलाड़ी ने इससे पहले इंडिया ए की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी के साथ कई मैचों में ओपनिंग की है.
Kya Team India Zimbabwe ka clean sweep complete karegi? 👊🇮🇳
Tune in . the Bhojpuri & Haryanvi Watchalong aur har moment ko apni language mein enjoy kijiye!#ZIMvIND | 3rd T20I | SUN, 4:30 PM on Star Sports YouTube & JioHotstar pic.twitter.com/WKSGQOuxie
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 26, 2026
गेंदबाजी इकाई में हो सकते हैं 2 बदलाव
भारत की प्लेइंग-11 में गेंदबाजी इकाई में भी 2 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. प्रिंस यादव की जगह अशोक शर्मा, रवि बिश्नोई की जगह हर्ष दुबे मौका मिल सकता है. वैसे तो इन दोनों ही खिलाड़ियों का इंटरनेशनल डेब्यू हो चुका है, लेकिन अब उन्हें फिर आजमाया जा सकता है.
जी हां, अब चूंकि, भारत इस सीरीज को जीत चुका है, तो टीम मैनेजमेंट यकीनन उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगी, जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. बता दें, अशोक शर्मा को इसी सीरीज के पहले मैच में डेब्यू कैप सौंपी गई थी, जबकि हर्ष दुबे को अब तक टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका नहीं मिल सका है. हालांकि, उन्होंने अफगानिस्तान के साथ खेली गई सीरीज में वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया था.
टीम इंडिया ने सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाने वाला है. इससे पहले इस सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में टीम इंडिया ने बैक टू बैक जीत दर्ज की है. ऐसे में अब सीरीज का तीसरा मैच सीरीज के नतीजे पर तो असर नहीं डालेगा, मगर टीम इंडिया इसे जीतकर सीरीज को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
ऐसी हो सकती है आज भारत की प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अशोक शर्मा, हर्ष दुबे, मयंक यादव, यश ठाकुर
ये भी पढ़ें: संडे बनेगा सुपरसंडे! आज फिर मैदान पर उतरेगा भारत, जानिए शाम कितने बजे शुरू होगा मैच? स्टार या सोनी नहीं यहां दिखेगा LIVE एक्शन
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में आज होंगे 3 बड़े बदलाव, अभिषेक शर्मा संग बाहर होंगे ये खिलाड़ी, 25 साल के खिलाड़ी का डेब्यू तय
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,