Sport : दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड, सिर्फ 1 रन बनाते ही निकलेंगे सचिन तेंदुलकर से आगे #INA

Virat Kohli: न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी. पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी और 74 रन ठोके थे और कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे. वह वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. अब दूसरे वनडे मैच में भी विराट के पास एक या दो नहीं बल्कि तीन बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के लिए तो विराट को सिर्फ और सिर्फ एक रन की जरूरत है. इसका मतलब है कि अगले मैच में वह खाता खोलते ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको 3 रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें अगले मैच में विराट अपने नाम कर सकते हैं…
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का शानदार मौका है. फिलहाल, कोहली 1971 रनों के साथ इस मामले में दूसरे स्थान पर काबिज हैं. जबकि, पहले नंबर पर 1971 रन के साथ पहले नंबर पर हैं. इसके लिए विराट को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में सिर्फ एक रन बनाना होगा.
इसके अलावा, विराट कोहली के पास न केवल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है. बल्कि, उनके पास कीवी टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने का भी शानदार मौका है. इसके लिए कोहली को अपकमिंग वनडे मैच में 29 रन बनाने होंगे.
The 1st ODI had royalty written all over it! 👑
A commanding performance and a comfortable win for the Men in Blue! 💙
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony Vizha and Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyVizha… pic.twitter.com/ClttbB2zrA
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 4, 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का बेहतरीन मौका है. विराट कीवी टीम के खिलाफ 3241 रन बना चुके हैं. वहीं, मौजूदा समय में इस मामले में सचिन तेंदुलकर 3345 रन के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं. ऐसे में अब यदि न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में अगर विराट 105 रन बना लेते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
KING FOR A REASON. NO CAP! 👑🥶
Virat Kohli turned up, took charge and walked away with the Player of the Match award!😮💨
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 2nd ODI on 7th Nov, 7:30 AM onwards on Sony Sports Network TV channels, Sony Vizha and Sony LIV.… pic.twitter.com/kuyb1wzaUI
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 4, 2026
सबसे ज्यादा लिस्ट ए शतकों से एक शतक दूर
रन मशीन विराट कोहली मौजूदा समय में लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर के बराबर हैं. सचिन और विराट दोनों ने ही 60-60 सेंचुरी लगाई हैं. ऐसे में अब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में विराट अगर एक शतक भी लगाते हैं, तो वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
ये भी पढ़ें: दीवाली का मजा होगा दोगुना! विराट कोहली और रोहित शर्मा मचाएंगे धमाल, नोट कर लें दूसरे वनडे की डेट और सही टाइम
दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड, सिर्फ 1 रन बनाते ही निकलेंगे सचिन तेंदुलकर से आगे
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,