Sport : ये हैं साल 2026 में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में शामिल हैं 2 भारतीय नाम #INA

Most T20I Runs In 2026: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के साथ टी-20 सीरीज खेल रही है. 5 मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. भारतीय टीम ही नहीं दुनियाभर में कई टीमें हैं, जो टी-20 मैच खेल रही है. तमाम खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर रहे हैं और कुछ के प्रदर्शन ने वाकई काफी निराश किया है. मगर, इस आर्टिकल में हम आपको उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने साल 2026 में T20I में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

5- हमजा खान

Rwanda के हमजा खान का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं. हमजा ने साल 2026 में 21 मैच खेले हैं, जिसकी 21 पारियों में 144.49 की स्ट्राइक रेट और 40.11 के औसत से 682 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 57 चौके और 41 छक्के निकले हैं.

4- हैरी ब्रूक

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक का नाम लिस्ट में चौथे स्थान पर आता है. ब्रूक ने इस साल 2026 में अब तक 19 मैच खेले हैं, जिसकी 18 पारियों में 189.04 की स्ट्राइ करेट और 49.28 के औसत से 690 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 56 चौके और 38 छक्के लगाए हैं.

3- अभिषेक शर्मा

भारतीय स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं. अभिषेक ने 30 मैच खेले हैं, जिसकी 30 पारियों में 205.94 की स्ट्राइक रेट और 28.68 के औसत से 832 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं. अभिषेक ने 81 चौके और 62 छक्के लगाए हैं. अभिषेक इस साल 7 बार T20I क्रिकेट में शून्य पर आउट हो चुके हैं.

2- करनबीर सिंह

ऑस्ट्रेलिया के करनबीर सिंह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आते हैं. साल 2026 में करनबीर सिंह ने 24 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 24 पारियों में 184.91 की स्ट्राइक रेट और 42.61 के औसत से 895 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 72 चौके और 78 छक्के निकले हैं. करनबीर सिंह 2 बार बिना खाता खोले पवेवियन लौटे हैं.

1- ईशान किशन

साल 2026 में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर ईशान किशन का नाम आता है. भारतीय स्टार बल्लेबाज ईशान ने 2026 में अब तक 30 मैचों की 30 पारियों में 168.06 की स्ट्राइक रेट और 38.59 के औसत से 1042 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 107 चौके और 49 छक्के लगाए हैं. ईशान किशन टी-20 इंटरनेशनल में 2 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

रैंक

खिलाड़ी

टीम

मैच

पारी

नाबाद

रन

सर्वोच्च स्कोर

औसत

गेंदें

स्ट्राइक रेट

100

50

0 (डक)

चौके

छक्के

1

इशान किशन

भारत

30

30

3

1042

103

38.59

620

168.06

1

7

2

107

49

2

करनबीर सिंह

ऑस्ट्रिया

24

24

3

895

164

42.61

484

184.91

2

4

2

72

78

3

अभिषेक शर्मा

भारत

30

30

1

832

108

28.68

404

205.94

1

7

7

81

62

4

हैरी ब्रूक

इंग्लैंड

19

18

4

690

114*

49.28

365

189.04

2

3

0

56

38

5

हमजा खान

रवांडा

21

21

4

682

164*

40.11

472

144.49

1

5

2

57

41

ये भी पढ़ें: वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 5 खिलाड़ियों का खेलना तय, जानिए किस स्थान पर किसने ठोकी दावेदारी, टॉप पर विराट कोहली का नाम

ये हैं साल 2026 में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में शामिल हैं 2 भारतीय नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button