Sport : ये हैं IPL के लोएस्ट टीम टोटल, टॉप-10 में एक टीम का नाम 4 बार शामिल, क्या जानते हैं आप… #INA

IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 75 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. जी हां, अरुण जेटली स्टेडियम में DC VS RCB मैच के दौरान टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई दिल्ली की पूरी टीम 75 रन पर ही पवेलियन लौट गई, जिसमें 6 बल्लेबाज तो सिंगल डिजिट स्कोर पर ही आउट हुए. इतने कम स्कोर पर आउट हुई दिल्ली… फिर भी आईपीएल में सबसे छोटे टीम टोटल वाली टीम वो नहीं है बल्कि कोई और है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको आईपीएल के सबसे छोटे टीम टोटल्स के बारे में बताते हैं…

1- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 49

आईपीएल इतिहास में सबसे छोटे टीम टोटल का अनचाहा रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम पर दर्ज है. 23 अप्रैल 2017 को यह टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने सिर्फ 49 के स्कोर पर सिमट कर रह गई थी.

ईडन गार्डन्स में खेले गए उस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन का लक्ष्य दिया था. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 9.4 ओवर में 49 के स्कोर पर सिमट गई. उसी दिन आरसीबी के नाम हो गया आईपीएल के सबसे छोटे टीम टोटल का अनचाहा रिकॉर्ड.

2- राजस्थान रॉयल्स – 58

आईपीएल इतिहास में सबसे छोटे टीम टोटल की लिस्ट में में दूसरी टीम राजस्थान रॉयल्स है, 18 अप्रैल 2009 को यह टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने सिर्फ 58 के स्कोर पर सिमट कर रह गई. रजवाड़ों की टीम यहां 134 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. इस मैच में आरसीबी की ओर से सबसे बड़े हीरी अनिल कुंबले बनकर सामने आए, उन्होंने 3.1 ओवर में सिर्फ 5 रन देते हुए 5 बल्लेबाजों को अपनी फिरकी का शिकार बनाया. हालांकि राहुल द्रविड़ को 48 गेंदों में 66 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

3- राजस्थान रॉयल्स – 59

आईपीएल इतिहास में सबसे छोटे टीम टोटल वाले स्कोर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स का नाम आता है. 14 मई 2023 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैदान में थी. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे. जवाब देते हुए राजस्थान रॉयल्स 10.3 ओवर की बल्लेबाजी में सिर्फ 59 के स्कोर पर सिमट कर रह गई. वेन पार्नेल को 3 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

4- दिल्ली कैपिटल्स – 66

आईपीएल में सबसे कम रन बनाने की सूची में अगला नंबर दिल्ली कैपिटल्स का है. मुंबई इंडियंस के सामने अपने ही घर पर खेलते हुए यह टीम 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 66 रन के स्कोर पर सिमट कर रह गई थी. दोनों टीमों के प्रदर्शन का अंतर इस बात से लगाया जा सकता है कि एमआई ने 146 रन के बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की. यह आईपीएल के इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीतो में से एक है.

5- दिल्ली कैपिटल्स – 67

IPL इतिहास में सबसे छोटे टीम टोटल वाले स्कोर्स में पांचवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम आखिरी नाम भी दिल्ली कैपिटल्स का है, पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली के मैदान में यह टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 67 रन ही बना पाई थी. किंग्स-XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने यह मैच 7.5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए यह मैच अपने नाम कर लिया था. पंजाब की ओर से संदीप शर्मा को 20 रन देकर 4 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया था.

6- कोलकाता नाइट राइडर्स – 67

IPL 2008 में जब कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच लीग स्टेज का मैच खेला गया था. उस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 67 के स्कोर पर ही ऑलराउट हो गई थी. फिर, मुंबई इंडियंस की टीम ने 5.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था.

7- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 68

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम आईपीएल में सबसे छोटे टीम टोटल वाली लिस्ट में 7वें नंबर पर भी है. आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 68 रन पर ही पूरी टीम सिमट गई. फिर सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी.

8- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 70

इस लिस्ट में नौवें नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम आता है. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में पहले बैटिंग करने आई आरसीबी की टीम 17.1 ओवर में 70 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई थी. फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से मैच जीत लिया था.

9- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर- 70

IPL इतिहास में सबसे छोटे टीम टोटल वाली लिस्ट के 9वें नंबर पर भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ही नाम आता है. राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम 70 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी. फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी.

10- किंग्स इलेवन पंजाब – 73

पंजाब किंग्स का नाम पहले किंग्स इलेवन पंजाब हुआ करता था, जो इस लिस्ट में दसवें नंबर पर है. पंजाब और सुपरजायंट्स के बीच आईपीएल 2017 पुणे के मैदान पर मुकाबला खेला गया था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 15.5 ओवर में 73 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी. फिर सुपर जायंट्स की टीम ने महज 1 विकेट खोकर लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था.

यहां देखें पूरी लिस्ट

रैंक टीम स्कोर विपक्ष साल
1 Royal Challengers Bengaluru 49 Kolkata Knight Riders 2017
2 Rajasthan Royals 58 Royal Challengers Bengaluru 2009
3 Rajasthan Royals 59 Royal Challengers Bengaluru 2023
4 Delhi Capitals 66 Mumbai Indians 2017
5 Delhi Capitals 67 Punjab Kings 2017
6 Kolkata Knight Riders 67 Mumbai Indians 2008
7 Royal Challengers Bengaluru 68 Rajasthan Royals 2022
8 Royal Challengers Bengaluru 70 Chennai Super Kings 2019
9 Royal Challengers Bengaluru 70 Rajasthan Royals 2014
🔟 Punjab Kings 73 Rising Pune Supergiant 2017

ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार ने 25 साल के गेंदबाज से छीनी पर्पल कैप, IPL 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों के नाम

ये हैं IPL के लोएस्ट टीम टोटल, टॉप-10 में एक टीम का नाम 4 बार शामिल, क्या जानते हैं आप…





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close