Sport : ट्रेविस हेड के साथ विराट कोहली ने जो किया, क्या उसपर BCCI लेगी अब एक्शन, जानें क्या कहता है नियम? #INA

Virat Kohli Travis Head Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 67वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच के बीच विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच विवाद हो गया. मगर, मैच खत्म होने के बाद भी ये विवाद खत्म नहीं हुआ और विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हैंडशेक नहीं किया. विराट को अपनी इस हरकत के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. मगर, अब सवाल उठता है कि क्या विराट कोहली को नो हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी के कारण कोई सजा मिलेगी? आइए जानते हैं इसे लेकर क्या है आईपीएल का नियम…
LIVE मैच के दौरान शुरू हुआ था मामला
#ViratKohli 🆚 #TravisHead 🥵🤯
Tensions rise in high voltage clash🔥#TATAIPL Race . Playoffs 2026 👉 #SRHvRCB | LIVE NOW ➡️https://t.co/52qPTW2gSO pic.twitter.com/JOiWaxNW6T
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 22, 2026
SRH VS RCB के बीच खेले गए मैच के दौरान आरसीबी की पारी शुरू हुई. तब हैदराबाद की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे थे शिवांग कुमार. अय्यर उनकी गेंदों को निशाना बना रहे थे और इसी दौरान कोहली बार-बार मिड विकेट पर फील्डिंग कर रहे हेड की तरफ इशारा करते हुए कुछ बोल रहे थे. इस दौरान वह काफी आक्रामक दिखाई दे रहे थे.
विराट कोहली ने नहीं मिलाया हाथ
Uncomfortable . watch extreme bad behavior by a man of such stature didn’t expect this from Virat Kohli #SRHvsRCB pic.twitter.com/cTfMV9RuDD
— AVNISH 🇮🇳 (@avnishh26) May 22, 2026
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच के खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हैंडशेक कर रहे थे. तब विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के बाकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, लेकिन ट्रेविस हेड जब सामने आए, तो कोहली ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया और उनके पीछे मौजूद ईशान किशन के लिए हाथ बढ़ाए और उसी से हाथ हैंडशेक किया. जी हां, विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हैंडशेक नहीं किया, जिसके बाद से ही आईपीएल में नो-हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई है .
NO-HANDSHAKE कॉन्ट्रोवर्सी के लिए क्या है IPL का नियम?
मैच के खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच होने वाला हैंडशेक किसी नियम के अंतर्गत नहीं आता. बल्कि ये स्पोर्ट्समैनशिप दर्शाता है. नतीजन, विराट कोहली द्वारा ट्रेविस हेड से हैंडशेक न करने के चलते उनपर कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा. जी हां, आईसीसी हो या बीसीसीआई, इसमें हैंडशेक को लेकर कोई नियम नहीं बनाया गया है. ये खिलाड़ियों की इच्छा पर निर्भर करता है.
विराट कोहली को करना पड़ रहा ट्रोलिंग का सामना
A bad person is always bad and never becomes a gentleman.
If he can celebrate his own way when the opposition loses wickets and the match, why can’t others do the same?— Vishal Tyagi (@KRRts1jem8R54oD) May 23, 2026
This behavior is not right from Virat Kohli. He won the IPL trophy after 18 years, while Vaibhav Suryavanshi is only 15 years old.
Sachin Tendulkar is called the “God of Cricket” not only because of his talent, but also because of his behavior.— Madan mohan (@ursMamo) May 23, 2026
Virat Kohli just being mad at Travis Head for World Cup and wtc . Head literally snatched World Cup from Virat .
— Krishnaa Mohanty (@KrishnaSonu1) May 22, 2026
So if any other player does this he will get fined by BCCI.
— Adarsh (@iAKDash) May 23, 2026
Har baar agression is not required Kohli ji 👎😉
— Vikramjeet Singh Bindra (@Vikramjeet94762) May 23, 2026
ये भी पढ़ें: गजब का सीजन है भाई! अब जाकर कंफर्म हुईं टॉप-2 टीमें, प्लेऑफ के चौथे स्पॉट के लिए अभी भी 4 टीमों के बीच टक्कर
ट्रेविस हेड के साथ विराट कोहली ने जो किया, क्या उसपर BCCI लेगी अब एक्शन, जानें क्या कहता है नियम?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









