Sport : 'उसे खेलने का मौका नहीं देते, बेंच पर बिठाते हैं…' कुलदीप यादव पर पूर्व क्रिकेटर का बयान, कहा- 'उसका कॉन्फिडेंस तोड़ दिया' #INA

Maninder Singh on Kuldeep Yadav : भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा किया. इससे पहले भी इंडियन क्रिकेट टीम कई टीमों के खिलाफ खेल चुकी है. वहीं अब वो जिम्बाब्वे के खिलाफ खेल रही है. टीम इंडिया के स्क्वाड में अक्सर कुलदीप यादव को रखा जाता है लेकिन उनको टीम में खिलाया नहीं जाता है. वो ज्यादातर मौकों पर प्लेइंग-11 से बाहर रहते हैं. ऐसे में उनको प्रदर्शन करने का मौका भी नहीं मिलता है और जब उनको मौका मिलता है, तब वो उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाता हैं. इसकी वजह क्या है. इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने प्रकाश डाला है.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर, मनिंदर सिंह ने कुलदीप यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. मनिंदर ने बताया है कि, कुलदीप यादव विकेट क्यों नहीं ले पा रहे हैं. उनका कॉन्फिडेंस क्यों लो हो चुका है. इस बारे में उन्होंने खुलकर बात की है. उन्होंने क्या कहा है, आइए आज इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

मनिंदर सिंह का कुलदीप यादव पर बड़ा बयान

मनिंदर सिंह ने कहा कि, ‘कभी-कभी अगर टीम मैनेजमेंट कॉन्फिडेंस नहीं दिखा रहा हो तो आपकी विकेट लेने की काबिलियत कम हो सकती है. मुझे लगता है कि उसमें अभी भी यह काबिलियत है. बस बात यह है कि अगर आप उसे हर समय बेंच पर बिठाते हैं और उसे खेलने का मौका नहीं देते हैं, तो आप उसे कॉन्फिडेंस नहीं देते, तो वो विकेट कहां से लेगा’.

उन्होंने आगे कहा कि, ‘कुछ क्रिकेटर ऐसे होते हैं जिनसे आपको हर समय बात करते रहना चाहिए. अगर आप न सिर्फ उसे प्लान से बाहर रख रहे हैं, बल्कि उसे पहले इलेवन में खिलाने के बारे में भी नहीं सोच रहे हैं, तो इस तरह की दिक्कतें आएंगी. क्योंकि उसके जैसा बॉलर, जो बीच के ओवरों में आपको विकेट दिला रहा था, अचानक खराब खेलने लगता है, तो इसका कोई कारण जरूर होगा और मुझे लगता है कि इसका कारण यह है कि उसे टीम मैनेजमेंट से पूरा कॉन्फिडेंस नहीं मिल रहा है’.

उसे कॉन्फिडेंस की जरूरत है – मनिंदर सिंह

मनिंदर ने कहा कि, ‘बस यही दिक्कत है. बाकी सब कुछ वैसा ही है. वह कुछ साल पहले हवा में थोड़ी धीमी बॉलिंग करता था, लेकिन उसने इस पर बहुत मेहनत की है. अच्छा फॉलो-थ्रू. अपने कंधे का अच्छा इस्तेमाल कर रहा है. अपने शरीर का अच्छा इस्तेमाल कर रहा है. इस समय बस यही दिक्कत है कि उसे कॉन्फिडेंस की जरूरत है. अगर आप उसका कॉन्फिडेंस छीनते रहेंगे, तो आप रिलीज पोजिशन, बॉल ड्रिफ्ट और बाकी सब चीजों के बारे में बात करने लगेंगे, जो सेकेंडरी हैं. अगर आप उस आदमी को वह कॉन्फिडेंस देंगे जो एक क्रिकेटर को चाहिए, तो आप उसे वापस विकेट लेते देखेंगे’.

उन्होंने आगे कहा कि, ‘जिस तरह से टीमें चुनी जा रही हैं, उससे मैं थोड़ा हैरान हूं. हम कोशिश कर रहे हैं कि हम अपनी बैटिंग को नंबर आठ तक बढ़ा सकें. हम बहुत ज्यादा ऑलराउंडर खिला रहे हैं. व्हाइट-बॉल क्रिकेट में ऑलराउंडर बहुत जरूरी रोल निभाते हैं लेकिन एक मैच-विनर की कीमत पर आप सिर्फ इसलिए ऑलराउंडर नहीं खिला सकते क्योंकि आपको लगता है कि वे आपको अच्छा परफॉर्म करेंगे. मैं ऐसा बॉलर चाहूंगा जो बीच के ओवरों में आपको विकेट दिलाए और आपको गेम में बनाए रखे’.

कुलदीप यादव का क्रिकेट करियर

प्रारूपमैचपारीरनविकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ीइकॉनमीऔसतस्ट्राइक रेट4 विकेट5 विकेट
टेस्ट18343000655/403.5322.438.045
वनडे1211186204316/255.0727.132.092
टी20 अंतरराष्ट्रीय5452112725/176.9513.811.932

ये भी पढ़ें : ‘वो तेज बल्लेबाजी नहीं करते, मैं निराश हूं…’ विराट कोहली पर पूर्व क्रिकेटर ने दिया ऐसा बयान हो गया वायरल, जानिए क्या कहा?

'उसे खेलने का मौका नहीं देते, बेंच पर बिठाते हैं…' कुलदीप यादव पर पूर्व क्रिकेटर का बयान, कहा- 'उसका कॉन्फिडेंस तोड़ दिया'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button