Sport : 'ये बुरी खबर है, कोच का काम…' विराट कोहली और गौतम गंभीर की तकरार पर पूर्व क्रिकेटर का बयान, रोहित का नाम लेकर उठाए सवाल #INA

Virat Kohli and Gautam Gambhir Rift : इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच अनबन की खबरे आ रहे हैं. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, विराट और गंभीर के बीच काफी लंबे समय से तकरार जारी है. खबरों की मानें तो कोहली और गौतम एक दूसरे से बाचतीच नहीं करते हैं. टीम में रहते समय और अभ्यास सत्र के दौरान दोनों के बीच कोई कम्यूनिकेशन नहीं होता है.
अब इन सभी बातों पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बायन दिया है. कैप ने क्रिकबज के साथ बात करते हुए इस बारे में खुलकर बोला है. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम लेकर विराट और गंभीर के बारे में बड़ी बात बोली है.
मोहम्मद कैफ ने दिया विराट और गंभीर पर बड़ा बायन
मोहम्मद कैफ ने कहा कि, ‘अगर विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बातचीत नहीं हो रही है, तो यह अच्छा संकेत नहीं है. वो रोहित शर्मा से बात कर रहे हैं, रोहित शर्मा के साथ गौतम गंभीर की तस्वीरें सामने आ रही हैं. विराट कोहली के साथ ऐसा नहीं हो रहा है. अगर वो एक ही पेज पर नहीं हैं, तो यह भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर है. हम इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के जरिए 2027 ODI वर्ल्ड कप पर फोकस कर रहे हैं. विदेशी हालात में मैच जीतना आसान नहीं होता, इसलिए टीम में एकता जरूरी है. सीनियर खिलाड़ी बड़ी भूमिका निभाते हैं. आपको टीम में जाकर समस्याओं को ठीक करना होगा. यही एक कोच का काम है’.
Kaif Raises Alarm Over Kohli-Gambhir Rift !!
Mohammad Kaif said, “It is not a good sign if Virat Kohli and Gautam Gambhir are not on talking terms. If they are not on the same page, it is bad news for Indian fans. We are focusing on the 2027 ODI World Cup through this series… pic.twitter.com/1azgFBdEa5
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) July 16, 2026
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला वनडे मैच होने से पहले गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीत अनबन की खबरें सामने आईं थी, जब इंडियन क्रिकेट टीम का प्रैक्टिस सेशन चल रहा था. उस दौरान कुछ वीडियो सामने आए थे, जिनमें विराट कोहली को गौतम गंभीर ने बैटिंग करते हुए नेट्स में देखा लेकिन जब उनको कुछ बताने की बात आई तो उन्होंने बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक को उनके पास भेजा. उन्होंने खुद कोहली से बात नहीं की थीं.
Has Gambhir lacked man management in his coaching tenure❓@MohammadKaif & @ImZaheer share their thoughts 👇#ENGvIND pic.twitter.com/2yzxqN3elH
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 15, 2026
विराट कोहली भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई को खेले गए पहले वनडे में फ्लॉप साबित हुए थे. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघ में सिर्फ 4 रन बनाए थे. अब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा वनडे मैच आज यानी 17 जुलाई (गुरुवार) को खेला जाने वाला है. शाम 5:30 बजे से मैच की शुरुआत कार्डिफ में होगी.
“Is Gautam Gambhir putting Virat Kohli under pressure? During yesterday’s practice session, Gambhir was standing right beside Virat Kohli’s net, closely watching him. Virat and Gambhir haven’t spoken for a long time. Virat played a couple of awkward shots and then got clean… pic.twitter.com/An7tZBFTMK
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) July 14, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे स्क्वाड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन
ये भी पढ़ें : क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा भारत-इंग्लैंड का दूसरा वनडे मैच, जानिए कार्डिफ की लेटेस्ट वेदर अपडेट
'ये बुरी खबर है, कोच का काम…' विराट कोहली और गौतम गंभीर की तकरार पर पूर्व क्रिकेटर का बयान, रोहित का नाम लेकर उठाए सवाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,