Sport : आज तिलक वर्मा के निशाने पर होगा बड़ा रिकॉर्ड, इतने छक्के लगाते ही रोहित-विराट समेत 4 भारतीय खिलाड़ियों को छोड़ देंगे पीछे #INA

Tilak Varma Record : आज तिलक वर्मा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वो भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को खेलने जाने वाले मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. आज का मुकाबला दोपहर 13:30 भारत के समय के अनुसार शुरू होने वाला है. इस मैच के शुरू होने के ही तिलक वर्मा के पास रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने का मौका भी होगा. ऑकलैंड के ईडन पार्क पर तिलक वर्मा कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे. आइए आज इसके बारे में जानते हैं.
तिलक वर्मा इस सीरीज में अच्छी लय में नजर आए हैं. पांच मैचों की टी20 सीरीज में अब तक तिलक वर्मा ने 3 मैचों में 58 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 51* रन रहा है. उनके नाम 6 चौके और 1 छक्के भी दर्ज हैं. आज जब तिलक मैदान पर उतरेंगे तो उनके पास छक्कों की बरसात कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा.
Pressure? 🆒 pic.twitter.com/wGjlAshtIL
— Tilak Varma (@TilakV9) October 24, 2026
तिलक वर्मा के पास छक्कों का शतक लगाने का मौका
तिलक वर्मा के पास इस मैच में 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरे करने का मौका होगा. तिलक अब तक 73 मैचों की 69 पारियों में 94 छक्के लगा चुके हैं. अब उन्हें भारत के लिए 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे करने के लिए 6 छक्कों की जरूरत है. इस मैच में तिलक अगर 6 छक्के लगा देंगे तो वो भारत के लिए 100 छक्के लगाने वाले सातवें भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे.
ये भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा आज तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, एक के लिए बनाने हैं 35 रन, तो दूसरे के लिए भी है सिर्फ 40 रनों की जरूरत
आज तिलक वर्मा के निशाने पर होगा बड़ा रिकॉर्ड, इतने छक्के लगाते ही रोहित-विराट समेत 4 भारतीय खिलाड़ियों को छोड़ देंगे पीछे
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,