Sport : बदल गया टाइम! जानें आज कितने बजे शुरू होगा IPL 2026 Final मैच, खिताबी घमासान में RCB vs GT की होगी टक्कर #INA

 RCB vs GT IPL 2026 Final : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का चैंपियन आज हमें मिल जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस में आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाएगा. गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. आज RCB या GT कोई एक टीम दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग का टाइटल अपने अपने नाम करेगी. उससे पहले हम आपको बताने वाले हैं कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला कब और कितने बजे शुरू होगा. 

कितने बजे शुरू होगा RCB vs GT IPL 2026 Final मैच

आईपीएल 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला है. इस मैच का टॉस निर्धारित समय यानी 7 बजे होने वाला है लेकिन इस मैच का समय बदल भी सकता है. ऐसे में ये मैच थोड़ी देर से शुरू हो सकता है. 

दरअसल, आज इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का अंतिम मैच है, इस सीजन के पहले मैच में ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई थी. अब सीजन के आखिरी मैच में क्लोजिंग सेरेमनी होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन बीसीसीआई और आईपीएल की ओर से इसकी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

हालांकि सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें आईपीएल 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी की तैयारी करते हुए कलाकार दिखाई दे रहे हैं. इस क्लोजिंग सेरेमनी में मशहूर सिंगर केलाश खैर नजर आ सकते हैं. उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.

देरी से क्यों शुरू होगा आईपीएल 2026 का फाइनल

ऐसे में अगर आईपीएल 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी होती है तो, मैच देरी से शुरू हो सकता है. अब तक के आईपीएल इतिहास पर नजर डालें तो क्लोजिंग सेरेमनी के बाद मैच थोड़ा देरी से ही शुरू होता है. इसमें 30 से लेकर 25 मिनट भी अतिरिक्त लग जता है. क्योंकि मैदान पर कार्यक्रम होता है, उसके बाद वहां पर साफ सफाई की जाती है. ऐसे में मैच अक्सर तय समय से 25 से 40 मिनट की देरी पर शुरू होता है.

RCB vs GT दोनों टीमों के स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, फिलिप सॉल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, स्वप्निल सिंह, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल.

गुजरात टाइटन्स : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा

ये भी पढ़ें : मालामाल होंगे खिलाड़ी! जानिए किस अवार्ड को जीतने पर मिलेगा कितना पैसा? ऑरेंज और पर्पल विनर्स की लगेगी बंपर लॉटरी

बदल गया टाइम! जानें आज कितने बजे शुरू होगा IPL 2026 Final मैच, खिताबी घमासान में RCB vs GT की होगी टक्कर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button