Sport : 38 की उम्र में भी कम नहीं हुई उमेश यादव की रफ्तार, 2 साल बाद लाल गेंद थामते ही पंजाब के लिए डेब्यू मैच में रचा इतिहास #INA

Ranji Trophy: भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में पंजाब के लिए खेलते हुए अपने डेब्यू मैच में ही कमाल कर दिया है. असम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में उमेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए. करीब 18 साल तक विदर्भ की टीम का हिस्सा रहने के बाद उमेश यादव इस सीजन पंजाब की तरफ से गेस्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं और उन्होंने मैदान पर उतरते ही तहलका मचा दिया. सबसे खास बात यह है कि यह उनके करियर का पिछले 2 साल में पहला फर्स्ट-क्लास मैच है, जिसे उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से बेहद यादगार बना दिया.
डेब्यू मैच में ही बरपाया कहर, असम की कमर तोड़ी
न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में असम के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के मैच के दूसरे दिन उमेश यादव ने 24 ओवर में 70 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. मैच के पहले ही दिन से वे शानदार लय में दिखे, जहां उन्होंने पारी की महज 11वीं गेंद पर ही असम के सलामी बल्लेबाज ऋषव दास को जीरो पर आउट कर पंजाब की टीम को पहली सफलता दिलाई थी. इसके बाद उन्होंने असम के टॉप और मिडिल ऑर्डर को अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. इस धारदार प्रदर्शन की बदौलत यह फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका 16वां फाइफर (5 विकेट हॉल) बन गया है.
A fifer for Umesh Yadav on Punjab debut in the #RanjiTrophy 👏
PS: Also his first FC match in two years! pic.twitter.com/Hg4mVO1yLV
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 12, 2026
2 साल बाद फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में वापसी
उमेश यादव ने अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच अक्टूबर 2024 में खेला था. इसके बाद चोट और टीम संयोजन के कारण वे लंबे समय तक इस फॉर्मेट से दूर रहे. हालांकि, इस बीच वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जरूर खेलते नजर आए थे. पूरे 2 साल के लंबे अंतराल के बाद जब वे रेड-बॉल क्रिकेट में उतरे, तो उन्होंने साबित कर दिया कि 38 साल की उम्र में भी उनकी रफ्तार और स्विंग का जादू कम नहीं हुआ है.
विदर्भ का 18 साल पुराना साथ छोड़ पंजाब से जुड़े
उमेश यादव ने साल 2008 में विदर्भ की टीम से अपने फर्स्ट-क्लास करियर की शुरुआत की थी और पिछले 18 साल तक वो इस टीम के मुख्य तेज गेंदबाज रहे. मगर इस सीजन की शुरुआत से पहले उन्होंने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के साथ एक गेस्ट प्लेयर के रूप में नया करार साइन किया. पंजाब की टीम पिछले 34 सालों से रणजी ट्रॉफी के खिताब के सूखे को खत्म करने की कोशिश कर रही है. टीम के नए हेड कोच अमित उनियाल ने बताया कि टीम को ऐसे गेंदबाजों की जरूरत थी जो मैच में 20 विकेट निकाल सकें और उमेश यादव का यह प्रदर्शन पंजाब के उस फैसले को बिल्कुल सही साबित कर रहा है.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले रणजी ट्रॉफी के झटके से कैसे संभलेगी टीम इंडिया? जानें स्टार प्लेयर्स के फ्लॉप होने से क्यों बढ़ा टेंशन
38 की उम्र में भी कम नहीं हुई उमेश यादव की रफ्तार, 2 साल बाद लाल गेंद थामते ही पंजाब के लिए डेब्यू मैच में रचा इतिहास
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,