Sport : IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने वैभव सूर्यवंशी, टॉप-5 लिस्ट में शामिल हैं ये नाम #INA

IPL 2026 Most Sixes: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. एक बार फिर बल्लेबाज खासतौर पर युवा बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ते दिख रहे हैं. छक्के-चौकों की बारिश देख फैंस भी काफी खुश हैं और वह बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहे हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की रेस भी रोचक हो गई है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं.
नंबर-1 पर हैं वैभव सूर्यवंशी
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. 15 साल के वैभव ने RR VS RCB मुकाबले में 7 छक्के लगाए और इसी के साथ वह इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए. वैभव ने इस सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होंने 18 छक्के लगाए हैं. साथ ही 18 चौके भी लगाए हैं. वहीं, वैभव के आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने 266.67 की स्ट्राइक रेट और 50 के औसत से 200 रन भी बनाए हैं.
Fire 🔥 and Ice 🧊
Unrelenting aggression and calmness 🤝
Architects of #RR‘s win 👏🎥 @rajasthanroyals‘ 𝗗𝘆𝗻𝗮𝗺𝗶𝗰 𝗗𝘂𝗼 Vaibhav Sooryavanshi and Dhruv Jurel on batting together and winning together 🔝 – By @ameyatilak
WATCH ▶️ https://t.co/vunMaPtbcw#TATAIPL |… pic.twitter.com/kqeXxbImFQ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
दूसरे नंबर पर पहुंचे रजत पाटीदार
राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले गए मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने 63 रन की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के लगाए. इसकी बदौलत वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और उन्होंने 13 चौके लगाए हैं. पाटीदार ने इस सीजन में अब तक 13 छक्के लगाए हैं. रजत ने 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 200 की स्ट्राइक रेट और 71 के औसत से 142 रन बनाए हैं.
तीसरे नंबर पर समीर रिजवी
IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में समीर रिजवी तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. रिजवी नमे अब तक 11 सिक्स लगाए हैं और 12 चौके भी लगाए हैं. समीर ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 161.62 की स्ट्राइक रेट और 80 के औसत से 160 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 11 छक्के लगाए हैं. समीर ने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं.
चौथे नंबर पर यशस्वी जायसवाल
इस सीजन सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. यशस्वी ने अब तक 10 छक्के और 19 चौके लगाए हैं. यशस्वी ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 163.39 की स्ट्राइक रेट और 91.50 के औसत से 183 रन बनाए.
टिम डेविड पांचवें नंबर पर काबिज
IPL 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों लिस्ट में पांचवें नंबर पर टिम डेविड का नाम आता है. डेविड ने अब तक 9 छक्के लगाए हैं और 6 चौके लगाए हैं. 3 मैचों की 3 पारियों में 225 की स्ट्राइक रेट से 99 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी ने छी नी ऑरेन्ज कैप, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 की लिस्ट में सबकी उम्र 25 से कम
IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने वैभव सूर्यवंशी, टॉप-5 लिस्ट में शामिल हैं ये नाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









