Sport : वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड में मचाया तहलका, 4 चौके और 4 छक्के ठोक जड़ी फिफ्टी, जानिए कितनी स्ट्राइक रेट के साथ की बैटिंग #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंश ने न्यूजीलैंड में गदर मचा दिया है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 133 रनों की तूफानी साझेदारी भी कर डाली. ये साझेदारी तब आई, जब इंडियन क्रिकेट टीम भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी. आज भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए संजू सैमसन नहीं आए, बल्कि उनकी जगह पर अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की और मैदान पर आते ही गदर मचा दिया.
इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते ही अपने तैवर दिखा दिए. उन्होंने अभिषके शर्मा के साथ मिलकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. हालांकि टीम इंडया को उनके रूप में पहला झटका लगा. लेकिन आउट होने से पहले वैभव सूर्यवंशी ने आतिशी पारी खेल डाली थी. इस पारी में उन्होंने चौके-छक्कों की बरसात कर डाली है.
4⃣5⃣ runs of extreme impact 👊
Vaibhav Sooryavanshi goes back after a quick-fire knock 🔥
Updates ▶️ https://t.co/zf4CnZQ8CD#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/aDsxD2fe25
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने खेली आतिशी पारी
इस मैच में वैभव सूर्यवंशी 19 बॉल में 4 चौके और 4 छक्कों के साथ 45 रनों की आतिशी पारी खेलकर आउट हुए. उनको न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर ने स्लोअर वन बॉल पर डेरिल मिचेल ने कैच पकड़ा और उनकी आतिशी पारी का अंत किया. इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का तीसरा अर्धशतक लगाने से चूक गए.
At it from the word go 🔥
A scintillating 100-run partnership comes up between Vaibhav Sooryavanshi and Abhishek Sharma in just 5 overs 🤩
Live – https://t.co/zf4CnZQ8CD #NZvIND pic.twitter.com/AZx2ciqKr0
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने कितनी स्ट्राइक रेट के साथ की बैटिंग
इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने आतिशी पारी तो खेली ही लेकिन उनकी स्ट्राइक रेट देखकर उनके फैंस दंग रह गए. इस 15 साल के सलामी बल्लेबाज ने कमाल की स्ट्राइक रेट अपनी पारी के दौरान मेंटेन करके रखी. उन्होंने पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 236.84 का रहा था, जो अपने आप में 15 साल के बच्चे के लिए काबिले तारीफ है.
1⃣1⃣8⃣ in 6 overs 🤯#TeamIndia’s Highest powerplay score in Men’s T20Is ‼️
What a show by the openers 🍿
Updates ▶️ https://t.co/zf4CnZQ8CD#NZvIND pic.twitter.com/GnxpmRFqzX
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी शतक
इस मुकाबले की बात करें, तो वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा ने भी तूफान मैदान पर ला दिया. उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी की जमकर पिटाई की और अभिषेक शर्मा ने 15 बॉल में 4 चौके और 6 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक जड़ दिया. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने 35 बॉल में 8 चौके और 10 छक्कों के साथ शतक जड़ दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया का स्कोर 10 ओवर में 1 विकेट पर 168 रन हो गया है. अब भारत को जीत के लिए सिर्फ 62 बॉल में 25 रनों की जरूरत है.
ये भी पढ़ें : 6,6,6,6,6, 4,44,4,4… वैभव और अभिषेक ने न्यूजीलैंड में मचाया तहलका, बना डाला पावर प्ले का सबसे बड़ा स्कोर, ऑस्ट्रेलिया छूटा पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड में मचाया तहलका, 4 चौके और 4 छक्के ठोक जड़ी फिफ्टी, जानिए कितनी स्ट्राइक रेट के साथ की बैटिंग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,