Sport : वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में बनाए 103 रन, फिर उन्हें क्यों नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड? किसने मारी बाजी #INA

Vaibhav Sooryavanshi ने आईपीएल 2026 में तहलका मचा रखा है. शनिवार की रात सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की. सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए उन्होंने पहले तो 36 गेंदों में शतक पूरा किया और फिर 37 गेंद पर 103 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दिलाई. मगर, इसके बावजूद वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया. तो आइए जानते हैं कि आखिर क्यों उन्हें ये अवॉर्ड नहीं मिला और यदि उन्हें नहीं, तो फिर इस मामले में किस खिलाड़ी ने बाजी मारी.

वैभव सूर्यवंशी ने खेली शतकीय पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के हर गेंदबाज को आड़े हाथ लिया और ताबड़तोड़ रन बनाते हुए अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. उन्होंने पहले 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर 36 गेंदों में अपना शतक भी पूरा कर लिया. मगर, वह अपनी पारी को और बड़ा बनाते उससे पहले 14वें ओवर में साबिक हुसैन ने उन्हें 103(37) के स्कोर पर चलता कर दिया. वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और 12 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 278.38 का रहा.

वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड?

देखा जाए तो RR VS SRH मैच में सबसे बड़ी पारी वैभव सूर्यवंशी ने खेली और वह 103 रन बनाकर आउट हुए. मगर, वैभव अपने शतक से राजस्थान रॉयल्स को जीत नहीं दिला सके और उनके इस शतक पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों की फिफ्टी भारी पड़ी, जिसके चलते वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं मिल सका.

किसे मिला POTM अवॉर्ड?

अब सवाल उठता है कि यदि वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया, तो आखिर किसने बाजी मारी. तो आपको बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के हीरो रहे ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. ईशान ने 31 गेंदों पर 74 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को 229 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. ईशान ने अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 238.71 का रहा.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शतक ठोककर रचा इतिहास, IPL में बना डाला ये अनोखा रिकॉर्ड, क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में बनाए 103 रन, फिर उन्हें क्यों नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड? किसने मारी बाजी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close