Sport : वैभव सूर्यवंशी के पास है आज वो रिकॉर्ड बनाने का मौका, जो 13 सालों से क्रिस गेल के नाम पर है दर्ज #INA

Vaibhav Sooryavanshi Record: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में तहलका मचा रखा है. वह जब-जब मैदान पर उतरते हैं, लगभग हर बार ही कोई न कोई बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर ही वापस लौटते हैं. उनके लंबे-लंबे छक्कों का आनंद हर कोई लेता है और आरआर को इस सीजन उन्होंने लगभग हर मैच में ही साथी सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर मजबूत शुरुआत दिलाई है. अब शुक्रवार को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले क्वालीफायर 2 मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास एक स्पेशल सेंचुरी पूरी करने का मौका है. यदि वह ऐसा कर लेते हैं, तो क्रिस गेल को पीछे छोड़कर आगे निकल जाएंगे.

वैभव सूर्यवंशी आज पूरे कर सकते हैं 100 IPL छक्के

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बल्ले से तबाही मचा रहे वैभव सूर्यवंशी के पास आज 100 छक्के पूरे करके स्पेशल सेंचुरी बनाने का बेहतरीन मौका है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में अब तक 22 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 89 छक्के लगाए हैं. यदि वह आज गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले हाईवोल्टेज मैच में 11 छक्के लगा लेते हैं, तो वह आईपीएल में 100 छक्के पूरे कर लेंगे और सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

वैभव सूर्यवंशी निकल जाएंगे क्रिस गेल से आगे

मौजूदा समय में आईपीएल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है. क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 में 37 पारियों में इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया था. तभी से ये रिकॉर्ड उनके नाम पर दर्ज है. मगर, अब वैभव सूर्यवंशी के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका है. यदि वह गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले मैच में 11 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं, तो वह क्रिस गेल के 13 साल पुराने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे और बन जाएंगे आईपीएल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज. IPL में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी:-

क्रिस गेल: 37 पारियां,

आंद्रे रसेल: 47 पारियां,

हेनरिक क्लासेन: 52 पारियां

वैभव सूर्यवंशी आज पूरे कर सकते हैं आज 1000 IPL रन

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल में 22 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 231.84 की स्ट्राइक रेट और 42.36 के औसत से 932 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए हैं. अब यदि GT VS RR क्वालीफायर-2 में अगर वैभव 68 रन बना लेते हैं, तो वह आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे कर लेंगे. इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन जाएंगे. IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट:-

शॉन मार्श: 21 पारियां

लेंडल सिमंस: 23 पारियां

डेवोन कॉनवे: 24 पारियां

मैथ्यू हेडन: 25 पारियां

साई सुदर्शन: 25 पारियां

IPL 2026 में तहलका मचा रहे वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज ने 22 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 231.84 की स्ट्राइक रेट और 42.36 के औसत से 932 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनके बल्ले से 73 चौके और 89 छक्के भी निकले हैं. आपको बता दें, एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 97 रनों की पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में अब GT VS RR मैच में भी इस बल्लेबाज पर सभी की नजरें टिकी होंगी.

ये भी पढ़ें: SRH VS RR क्वालीफायर 2 मैच कौन जीतेगा? पिच रिपोर्ट, वेदर फॉरकास्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड सहित जानें सभी डीटेल्स

वैभव सूर्यवंशी के पास है आज वो रिकॉर्ड बनाने का मौका, जो 13 सालों से क्रिस गेल के नाम पर है दर्ज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button