Sport : वैभव सूर्यवंशी आज 48 रन बनाते कर IPL में कर देंगे कमाल, अपने नाम करेंगे ये धांसू रिकॉर्ड #INA

Vaibhav Sooryavanshi ने आईपीएल 2026 में धूम मचा रखी है. वो मैदान पर उतरते ही चौके-छक्कों की झड़ी लगा देते हैं और विपक्षी गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी हो जाते हैं. इस सीजन उन्होंने सबसे पहले 200 रन पूरे किए और मौजूदा समय में ऑरेन्ज कैप भी उन्हीं के सिर पर सजी हुई है. अब आज वैभव को सनराइजर्स हैदराबाद के सामने मैदान पर उतरना है और उनके पास एक बड़ा माइलस्टोन हासिल करने का मौका है. इस माइलस्टोन को हासिल करने के लिए वैभव को सिर्फ और सिर्फ 48 रन बनाने हैं और जिस खतरनाक फॉर्म में वो हैं, उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि सूर्यवंशी आसानी से 48 रन बनाकर आज बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे.

IPL 2026 में जमकर बोल रहा है वैभव सूर्यवंशी का बल्ला

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी एक के बाद एक विस्फोटक पारी खेल रहे हैं और राजस्थान रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दिला रहे हैं. वैभव ने सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 50 के औसत और 266.67 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं. वैभव इस सीजन 200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं और ऑरेन्ज कैप उनके सिर पर सजी हुई है.

वैभव ने सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था, जिसमें 17 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए थे. फिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ वह 18 गेंद पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों के सामने सिक्स लगाते हुए वैभव ने 14 गेंदों पर 39 रन ठोके थे. वहीं, पिछले मैच में RCB के खिलाफ 26 गेंदों पर 78 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. न केवल वैभव इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं बल्कि उन्होंने सबसे ज्यादा सिक्स (18) भी लगाए हैं.

वैभव के पास है 500 रन पूरे करने का मौका

वैभव सूर्यवंशी सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले जाने वाले मैच में यदि 48 रन बना लेते हैं, तो वह 500 आईपीएल रन पूरे कर लेंगे. अब तक वैभव ने 229.44 की स्ट्राइक रेट और 41.09 के औसत से 452 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं. इसलिए आज SRH के खिलाफ 48 रन बनाते ही वह 500 रनों का आंकड़ा छू लेंगे. इसी के साथ 15 साल के वैभव आईपीएल में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे.

इतना ही नहीं वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में 11 मुकाबलों में 42 छक्के लगा चुके हैं. अब वह 8 छक्के लगाते ही आईपीएल में 50 सिक्स पूरे कर लेंगे.

कौन है IPL में फास्टेस्ट 500 रन बनाने वाला बल्लेबाज?

वैभव सूर्यवंशी एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और वह अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन, आपको जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल में फास्टेस्ट 500 रन बनाने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम पर दर्ज है. पंजाब की ओर से खेलते हुए मार्श ने फास्टेस्ट 500 रन बनाए. वहीं, दूसरे नंबर पर जॉनी बेयरस्टो हैं, जिन्होंने 11 पारियों में ये कारनामा किया था. हालांकि, वैभव आज 12वीं पारी खेलने उतरेंगे, इसलिए वह फास्टेस्ट 500 रन पूरे नहीं कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: ‘वो मॉन्स्टर है…’ इरफान पठान ने RCB के धांसू बल्लेबाज पर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल

वैभव सूर्यवंशी आज 48 रन बनाते कर IPL में कर देंगे कमाल, अपने नाम करेंगे ये धांसू रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close