Sport : 3-3 मैच हार चुकी हैं चेन्नई और मुंबई, अभी भी प्लेऑफ में कर सकती हैं क्वालीफाई, यहां देखें समीकरण #INA

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब धीरे-धीरे टीमें प्लेऑफ की ओर बढ़ रही हैं. इस सीजन 5-5 ट्रॉफी जीत चुकीं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से बेहद निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. दोनों ही टीमें 3-3 मैच हार चुकी हैं. लेकिन, अभी भी चेन्नई और मुंबई के पास प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा मौका है. आइए आपको उस समीकरण के बारे में बताते हैं, जिसकी बदौलत टीमें टॉप-4 में पहुंच सकती हैं…
3 मैच हार चुकी है CSK
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसके शुरुआती 3 मैचों में लगातार हारने के बाद एक जीत दर्ज की. CSK को सीजन की पहली जीत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली और टीम ने 2 अंक हासिल किए. प्वॉइंट्स टेबल में सीएसके फिलहाल 9वें स्थान पर है और उसका नेट रन रेट भी -1.532 माइनस में है, जो निराशाजनक है.
𝘼 𝙍𝙤𝙮𝙖𝙡 𝙇𝙚𝙖𝙙 🔝@rajasthanroyals remain unbeaten and lead the standings after Week 2⃣ 🩷
Which team will end their winning reign? 🤔✍️#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/4XA36NoMZe
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
अब चेन्नई को इस सीजन 10 मैच खेलने हैं. यदि ऋतुराज गायकवाड को IPL 2026 में सीएसके को प्लेऑफ तक लेकर जाना है, तो 10 में से कम से कम 8 मैच जीतने होंगे. यदि टीम 7 मैच जीतती है, तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और उसके पास दूसरे राउंड में पहुंचने का मौका रहेगा. याद हो, पिछले सीजन 16 अंक के साथ भी टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था. मगर, 16 अंक के साथ फ्रेंचाइजी को दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा. ऐसे में यदि ये टीम 8 मैच जीत लेती है और किसी तरह 18 अंक तक पहुंचती है, तो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी.
Stepped up and won it for the team 💪🦁
Sanju Samson’s words after the win at Anbuden 💛#WhistlePodu #CSKvDC pic.twitter.com/HMC0iStjj0
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 12, 2026
MI लगातार हार चुकी है 3 मैच
चेन्नई सुपर किंग्स की ही तरह मुंबई इंडियंस के लिए भी आईपीएल 2026 अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. फ्रेंचाइजी ने सीजन का पहला मैच जीता, लेकिन फिर उसके बाद लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. MI ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच हारे हैं और 1 मैच में जीत दर्ज की है. एमआई के पास 2 अंक हैं और उसका नेट रन रेट भी -0.772 माइनस में है. फ्रेंचाइजी अंक तालिका में 8वें पायदान पर है.
For his fighting performance with the ball, Santner wins the best bowler award 💪 pic.twitter.com/UxPUcdKgpT
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 13, 2026
मुंबई इंडियंस कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
अब सवाल उठता है कि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी? अभी मुंबई ने 4 मैच खेले हैं और 10 मैच खेलने हैं. टीम के पास फिलहाल 2 अंक हैं और अब यदि ये टीम प्लेऑफ में पहुंचना चाहती है, तो उन्हें 7 मुकाबले तो कम से कम जीतने ही होंगे. 7 मैच जीतती है, तो इनके पास कुल 16 अंक हो जाएंगे और वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है.
गौर करने वाली बात ये है कि 16 अंक के साथ फ्रेंचाइजी को दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा. ऐसे में यदि ये टीम 8 मैच जीत लेती है और किसी तरह 18 अंक तक पहुंचती है, तो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी आज 48 रन बनाते कर IPL में कर देंगे कमाल, अपने नाम करेंगे ये धांसू रिकॉर्ड
3-3 मैच हार चुकी हैं चेन्नई और मुंबई, अभी भी प्लेऑफ में कर सकती हैं क्वालीफाई, यहां देखें समीकरण
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









