Sport : वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी ने छीनी ऑरेन्ज कैप, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 की लिस्ट में सबकी उम्र 25 से कम #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में युवा खिलाड़ियों के नाम की धूम मची हुई है. इस सीजन एक के बाद एक युवा खिलाड़ी अपनी चमक बिखेर रहा है. ऑरेन्ज कैप की रेस भी मैच दर मैच रोमांचक होती जा रही है. राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी कर 78 रन बनाने वाले वैभव ने यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ते हुए ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर ली है. इतना ही नहीं, आपको जानकर हैरानी होगी कि मौजूदा समय में आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में शामिल सभी खिलाड़ियों की उम्र 25 साल से कम ही है. तो आइए लिस्ट पर डालते हैं एक नजर…
पांचवें नंबर पर पहुंचे 21 साल के अंगक्रिश रघुवंशी
ऑरेन्ज कैप की रेस में पांचवें स्थान पर अंगक्रिश रघुवंशी पहुंच गए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भले ही ये सीजन अब तक कुछ खास न रहा हो, लेकिन 21 साल के इस युवा खिलाड़ी ने अपने नाम का डंका बजाया है. ये खिलाड़ी इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. रघुवंशी ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 51.67 के औसत और 158.16 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 17 चौके और 6 छक्के भी लगाए हैं.
समीर रिजवी हैं चौथे नंबर पर
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर समीर रिजवी का नाम आता है. समीर ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 161.62 की स्ट्राइक रेट और 80 के औसत से 160 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 11 छक्के लगाए हैं. समीर ने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं.
Chased it all the way home for us. Dhruv Jurel, our number 3 everyone! 💗👏 pic.twitter.com/uXqwGqNItE
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 10, 2026
ध्रुव जुरेल दूसरे नंबर पर पहुंचे
राजस्थान रॉयल्स के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे ध्रुव जुरेल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. आरसीबी के साथ खेले गए मैच में RR के लिए सबसे बड़ी पारी जुरेल ने ही खेली और वह 81 रन बनाकर अपनी टीम को जिताकर नाबाद लौटे. जुरेल ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 181.44 की स्ट्राइक रेट और 58.67 के औसत से 176 रन बनाए हैं.
यशस्वी जायसवाल दूसरे नंबर पर फिसले
वैभव सूर्यवंशी के ऑरेन्ज कैप अपने नाम करने के बाद यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. आरसीबी के खिलाफ यशस्वी 13 रन बनाकर ही आउट हो गए थे. नतीजन, यशस्वी ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 163.39 की स्ट्राइक रेट और 91.50 के औसत से 183 रन बनाए.
Orange cap now sits on the youngest ever . play IPL 💗 pic.twitter.com/TE7TjfPswA
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 10, 2026
वैभव सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेन्ज कैप
RR VS RCB के बीच खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 78 रनों की पारी खेलकर ऑरेन्ज कैप की रेस में यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया. वैभव ने सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 50 के औसत और 266.67 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं. वैभव इस सीजन 200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं और ऑरेन्ज कैप उनके सिर पर सजी हुई है.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी के अलावा पसंद है एक खास चीज, रियान पराग ने मैच के बाद किया खुलासा
वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी ने छीनी ऑरेन्ज कैप, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 की लिस्ट में सबकी उम्र 25 से कम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









