Sport : पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत इस खास शख्स को किया डेडिकेट, कप्तान रोस्टन चेज बोले- 'आप हर किसी के हीरो हैं' #INA

WI VS PAK: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया, जिसे मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रन से जीत लिया. कैरेबियाई टीम ने अपनी इस जीत को पूर्व दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स को उनके जन्मदिन पर डेडिकेट किया है, जिनका हाल ही में निधन हुआ है. इस मैच में मिली जीत के साथ ही मेजबानों ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.
वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने क्या-क्या कहा?
वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर गैरी सोबर्स का 28 जुलाई को 90वां जन्मदिन है. मगर, हाल ही में उनका निधन हो गया. इसके बाद अब वेस्टइंडीज की टीम ने कैरेबियाई दिग्गज खिलाड़ी को उनके इस जन्मदिन पर पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत को डेडिकेट किया है.
रोस्टन चेस ने कहा, “वेस्टइंडीज की सीनियर मेन्स क्रिकेट टीम की ओर सेहम यह जीत महान सर गारफील्ड सोबर्स को डेडिकेट करना चाहते हैं. वह इस खेल के लेजेंड हैं और इस ड्रेसिंग रूम में मौजूद हर व्यक्ति के हीरो हैं. उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर सब कुछ हासिल किया है और वह इतने खास हैं कि आज वह 90 साल के होते और हमने 90 रनों से जीत हासिल की, तो यह सब उनके लिए ही तय था.”
For the Legend With Love 🖤
Historic win for the team on Sir Garry’s 90th. #WIvPAK pic.twitter.com/2yLXAkXQ6a
— Windies Cricket (@windiescricket) July 28, 2026
वेस्टइंडीज के कप्तान ने आगे कहा कि, “टीम ने सोबर्स के लिए इस जीत को खास बनाने के बारे में बात की थी और उन्हें उम्मीद है कि यह महान क्रिकेटर उन्हें देखकर “मुस्कुरा” रहे होंगे. हमने इस बारे में बात की थी कि कैसे उन्हें खास महसूस कराया जाए, और मुझे उम्मीद है कि वह अभी हमें देखकर मुस्कुरा रहे होंगे. तो, सर गारफील्ड सोबर्स, वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए आपने जो कुछ भी किया है, उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं और हमने आपको गर्व महसूस कराने की कोशिश की है. हमें उम्मीद है कि आप खुश होंगे और आपकी आत्मा को शांति मिले.”
Public Notice of Condolence Book in Honour of Sir Garfield Sobers.🖤🏏
CWI invites members of the public in Antigua and Barbuda🇦🇬 . pay tribute . the late Sir Garfield Sobers by signing a Book of Condolence at Coolidge.
Read More on 🔗https://t.co/6TUKc2hD7J pic.twitter.com/xbRce5tJc3
— Windies Cricket (@windiescricket) July 28, 2026
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पाकिस्तान के सामने 211 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसके जवाब में पाकिस्तना की टीम 120 रन पर ही ऑलआउट हो गई और मेजबानों ने 90 रन से मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ कैरेबियाई टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.
तेज गेंदबाजों ने किया बड़ा कारनामा
VICTORIOUS!🥇
Series off . a perfect start!🏏💥
The Men in Maroon take the first Test at the Brian Lara Cricket Academy in Trinidad & Tobago🇹🇹 by 90 runs!🙌🏾#WIvPAK #WIOutside pic.twitter.com/xjbCKHwCN6
— Windies Cricket (@windiescricket) July 28, 2026
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मुकाबले में सभी 40 विकेट तेज गेंदबाजों ने हासिल किए हैं. इस मुकाबले में दोनों टीमों में से कोई भी स्पिन गेंदबाज एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाया है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब एक मैच में सभी 40 विकेट तेज गेंदबाजों ने हासिल किए हों. इससे पहले 1993 में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच हुए टेस्ट मैच में सभी 10 विकेट दोनों टीमों के पेसर्स ने लिए थे. ये टेस्ट क्रिकेट में छठवीं बार हुआ है, जब सभी 40 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं.
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज की जीत से पाकिस्तान का बुरा हाल, ICC टेस्ट चैंपियन की अंक तालिका में जानिए किस नंबर पर है टीम इंडिया
पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत इस खास शख्स को किया डेडिकेट, कप्तान रोस्टन चेज बोले- 'आप हर किसी के हीरो हैं'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,