Sport : विराट कोहली ने इस फुटबॉलर के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट, लिखा- 'तुम इस अवॉर्ड के हकदार हो…' #INA

Virat Kohli On Harry Kane: भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस से जुड़े रहते हैं. अब विराट ने दिग्गज फुटबॉलर हैरी केन को बैलन डी’ओर अवॉर्ड जीतने के लिए बधाई दी है. इसके लिए कोहली ने स्पेशल पोस्ट शेयर किया है और अपने पोस्ट में न केवल इस दिग्गज फुटबॉलर को बधाई दी. साथ ही साथ उन्होंने केन की तारीफ करते हुए डिजर्विंग भी बताया है. आपको बता दें, हैरी केन 2001 में माइकल ओवेन के 25 साल बाद बैलोन डी’ओर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं.

विराट कोहली ने शेयर किया पोस्ट

विराट कोहली ने हैरी केन के लिए पोस्ट शेयर किया और उसमें  लिखा- हैरी मेरे दोस्त, तुम इस अवॉर्ड के पूरी तरह हकदार हो. इतने सालों तक टॉप लेवल पर फुटबॉल खेलते हुए तुमने जिस तरह का जज्बा, कड़ी मेहनत और ईमानदारी दिखाई है, वह काबिले तारीफ है. तुम्हारे लिए बहुत खुशी है. भगवान तुम्हें और तुम्हारे परिवार को आशीर्वाद दें. वे सभी तुम पर बहुत गर्व करते होंगे…

हैरी केन को मिला है बैलोन डी’ओर अवॉर्ड

इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का प्रतिष्ठित बैलोन डी’ओर अवॉर्ड जीत लिया है. उन्हें यह अवॉर्ड 2025-26 सीजन में शानदार प्रदर्शन और गोल करने की असाधारण क्षमता के लिए मिला है. इस उपलब्धि के साथ केन 25 साल बाद बैलोन डी’ओर जीतने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले 2001 में माइकल ओवेन ने यह पुरस्कार जीता था.

केन ने पिछले सीजन में क्लब और देश के लिए कुल 65 मुकाबलों में 73 गोल किए. उन्होंने बायर्न म्यूनिख को बुंडेसलीगा का खिताब और घरेलू कप जीतने में अहम योगदान दिया. इसके अलावा, उन्होंने इंग्लैंड की ओर से 2026 फीफा वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया. केन को बैलन डी’ओर के साथ गेर्ड मुलर ट्रॉफी भी मिली, जो सीजन के बेस्ट गोल स्कोरर को दी जाती है. बैलन डी’ओर की दौड़ में केन ने किलियन एम्बाप्पे और लामिन यमाल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा. यह अवॉर्ड उनके करियर की सबसे बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धियों में से एक है.

4 नवंबर से एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी-20 आई और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही एक्शन में नजर आते हैं. नतीजन, अब रन मशीन विराट अगली बार 4 नवंबर से दोबारा एक्शन में नजर आने वाले हैं. दरअसल, टीम इंडिया इस वक्त न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच फिलहाल तो 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. मगर, 4 नवंबर से भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाने वाली है, जिसमें एक बार फिर विराट कोहली मैदान पर उतरेंगे.

ये भी पढ़ें: ‘मुझे वर्ल्ड कप खेलना है, तो शुभमन को खुश रखना होगा…’, रोहित शर्मा का बड़ा बयान, T20I में वापसी का भी दिया हिंट

विराट कोहली ने इस फुटबॉलर के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट, लिखा- 'तुम इस अवॉर्ड के हकदार हो…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button