Sport : 'हम और बेहतर कर सकते थे…', जीतने के बाद भी स्मृति मंधाना ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- 'चाहें कितनी भी स्ट्रैटजी बना लें…' #INA

Smriti Mandhana Statement: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार की रात को जिम्बाब्वे के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया और जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ ही स्मृति मंधाना एंड कंपनी ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच को जीतने के बाद वैसे तो भारतीय कप्तान काफी खुश नजर आईं और अपने गेंदबाजों की उन्होंने काफी तारीफ की. साथ ही शेफाली वर्मा की बल्लेबाजी को भी सराहा. लेकिन, इस बीच उन्होंने अपनी टीम की एक कमी के बारे में भी बात की और कहा कि उसे बेहतर किया जा सकता था.

स्मृति मंधाना ने गेंदबाजों की जमकर की तारीफ

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच में मेहमान टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी. जहां, जिम्बाब्वे ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की, लेकिन वह भारतीय गेंदबाजों के सामने 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 102 रन ही बना सकीं. नतीजन, भारतीय टीम के सालमने 103 रनों का लक्ष्य रखा. इस टारगेट को चेज करने उतरी टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर महज 8.5 ओवर में ही हासिल कर लिया और 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की.

इस जीत के बाद भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “आज का दिन अच्छा रहा. मुझे लगा कि आज हमारी गेंदबाजों ने बहुत सटीक गेंदबाजी की, जो पहले मैच के मुकाबले काफी बेहतर था. उन्होंने यॉर्कर, स्लोअर गेंदें और बाउंसर का बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया. इसके अलावा स्पिनर्स दीप्ति, श्री और निक्की ने आकर अपने दो-दो ओवर बहुत अच्छे से डाले. कुल मिलाकर, मुझे लगता है कि आज हमारी पूरी गेंदबाजी यूनिट ने शानदार तालमेल दिखाया.

मंधाना ने फील्डिंग को लेकर कहा, हां, फील्डिंग में कैच पकड़ने के मामले में हम और बेहतर कर सकते थे. यह एक ऐसी चीज है जिस पर हमें ध्यान देने की जरूरत है.”

कई स्ट्रैटजी के साथ मैदान पर उतरा भारत

क्या पहले मैच के बाद ‘फुल-लेंथ’ गेंदें डालने का फैसला एक सोची-समझी रणनीति थी? इसपर कहा, “हां, हमने इस पर चर्चा की थी. पिछले मैच में हमने देखा था कि जिम्बाब्वे की कुछ बल्लेबाजों का खेल कैसा है और आज हमारे पास बेहतर योजनाएं थीं क्योंकि हमें पता था कि उन्होंने पहले मैच में किस तरह की बल्लेबाजी की थी. हमारे पास कई अच्छी स्ट्रैटजी थीं, लेकिन आप चाहें कितनी भी स्ट्रैटजी बना लें, अंत में गेंदबाजों को ही मैदान पर उसे लागू करना होता है और आज मुझे लगा कि उन्होंने बिल्कुल सटीक गेंदबाजी की.”

शेफाली वर्मा की भी सराहना की

जिम्बाब्वे के दिए 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने 25 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के जड़े. ऐसे में कप्तान स्मृति मंधाना ने शेफाली की जमकर तारीफ की.

भारतीय कप्तान ने कहा, “पावरप्ले में शेफाली अपने अंदाज में खेल रही थीं, जिस तरह से वह जोरदार शॉट लगा रही थीं, उन्हें सिंगल देकर मुझे बहुत खुशी हुई और जब भी मुझे मौका मिला, मैंने भी अच्छे शॉट खेले. सच कहूं तो, हम इसी तरह की क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं और आगे भी ऐसा ही खेलना जारी रखेंगे.”

ये भी पढ़ें: बदल जाएगी टाइमिंग! न्यूजीलैंड दौरे पर दोपहर में खेले जाएंगे मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच?

'हम और बेहतर कर सकते थे…', जीतने के बाद भी स्मृति मंधाना ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- 'चाहें कितनी भी स्ट्रैटजी बना लें…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button