Sport : 'हमने सही बॉल नहीं डाली, वैभव-यशस्वी ने हमें…' राजस्थान रॉयल्स से हार पर क्या बोले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, जानें #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी में बीते मंगलवार खेला गया. बारिश से बाधित इस 11-11 ओवर के मैच में रॉयल्स को 27 रनों से इंडियंस के ऊपर धमाकेदार जीत दर्ज हुई. इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने क्या कहा, उन्होंने गेंदबाज या बल्लेबाज किस को दोषी ठहराया, आइए इस बारे जानते हैं.
हार के बाद क्यो बोले हार्दिक पांड्या
राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के बाद मैच प्रजेंटेशन के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि हमने वैसी बॉलिंग नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी और उन्होंने अच्छा खेला. हमारे बॉलर्स को जिम्मेदारी लेनी होगी. एक बॉलिंग ग्रुप के तौर पर, हम बिल्कुल भी अच्छा नहीं कर पाए और उन्होंने जबरदस्त क्रिकेट खेला. मैं इस गेम को बैटिंग पर नहीं डालूंगा. यह निश्चित रूप से बॉलिंग यूनिट थी जिसे जिम्मेदारी लेनी थी. यह टी20 क्रिकेट है, यह हमेशा सही बॉल डालने के बारे में है’.
Sherfane Rutherford & Naman Dhir depart after fighting cameos 🫣#RR on the brink of a victory 🩷#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI pic.twitter.com/2fFCRwBoSw
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
हार्दिक पांड्या ने आगे कहा कि, ‘अगर आप 27 रन से हारने की बात करते हैं तो, इसका मतलब है कि हम पांच अच्छी बॉल और पांच कम छक्के की बात कर रहे हैं. इसलिए अगर हमने सही बॉल डाली होती, तो हां, हम गेम में होते. लेकिन जैसा कि मैंने कहा, उनके ओपनर्स ने कुछ ओवर जबरदस्त खेले और हमें गेम से बाहर कर दिया. फिर पूरे समय हम बराबरी कर रहे थे और हां, हम पीछे रह गए’.
हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी की पारी के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘जिस तरह से उसने खेला, उसे देखना काफी दिलचस्प है. उसी समय, इतनी सारी बातें करना. गेम की तैयारी में उसे बहुत सपोर्ट किया. तो हां, जिस तरह से वह बैटिंग करता है, उसमें जिस तरह की निडरता है, उसके पास जिस तरह के शॉट्स हैं, उसे देखना कमाल का है. मैं उसे भविष्य के लिए बहुत-बहुत गुड लक विश करता हूं.
TWO IN THE OVER! 😮
🎥 Ravi Bishnoi making a MASSIVE IMPACT in his first over 👊
Updates ▶️ https://t.co/BCCaxRwjYg#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI | @rajasthanroyals pic.twitter.com/p9PSIuaRBa
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
आरसीबी के खिलाफ अगले मैच से पहले हार्दिक ने कहा कि, ‘बस गलतियों से सीखें. कल सुबह होगी, सूरज निकलेगा. तो हां, बस अपनी गलतियों से सीखें और अगले गेम के लिए अच्छी तैयारी करें’.
ये भी पढ़ें : पटल गई प्वाइंट्स टेबल! एक रात में नीचे लुढ़की 2 टीमें, जानिए अब किसने किया टॉप पर कब्जा?
'हमने सही बॉल नहीं डाली, वैभव-यशस्वी ने हमें…' राजस्थान रॉयल्स से हार पर क्या बोले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, जानें
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









