Sport : ये क्या हो गया! पहले रोहित शर्मा, फिर ईशान किशन… लगातार 2 गेंद पर छूटे 2 कैच, अब भुगतना पड़ेगा खामियाजा #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच बे ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की ओर से टिम सैफर्ट और विल यंग ओपनिंग के लिए मैदान पर आए. मगर, कीवी पारी के दूसरे ही ओवर में उनके सलामी बल्लेबाज विल यंग को एक नहीं बल्कि 2 बार जीवनदान मिल गया. जी हां, पहले रोहित शर्मा ने कैच ड्रॉप किया और फिर विकेटकीपिंग दस्तानों की जिम्मेदारी संभाल रहे ईशान किशन के हाथों से भी एक आसान सा कैच छूट गया. इस तरह आकिब नबी की बैक टू बैक 2 गेंदों पर भारत ने 2 कैच ड्रॉप किए, जिसका यकीनन अब आगे खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

रोहित शर्मा से छूटा कैच

भारत की ओर से दूसरा ओवर फेंकने के लिए आकिब नबी आए. उन्होंने विल यंग को अपने झांसे में लगभग फंसा ही लिया था, लेकिन रोहित शर्मा ने कैच ड्रॉप कर दिया और इस खतरनाक बल्लेबाज को जीवनदान दिया. जी हां, दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने स्लिप में एक आसान सा कैच छोड़ दिया. ऑफ स्टंप के पास एक लेंथ गेंद, जो बाहर की तरफ निकली और बल्ले के बाहरी किनारे से लग गई. गेंद रोहित के पास बिल्कुल सही ऊंचाई पर आई, लेकिन उनके हाथों से छिटक गई और विल यंग को जीवनदान मिल गया.

ईशान किशन ने छोड़ा आसान कैच

वाकई विल यंग चौथे वनडे मैच में कमाल की किस्मत लेकर मैदान पर उतरे हैं. दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें रोहित शर्मा ने कैच ड्रॉप करके जीवनदान दिया, तो वहीं छठवीं गेंद पर ईशान किशन ने कैच ड्रॉप करके उन्हें लगातार दूसरी बार जीवनदान दियाय

ऑफ स्टंप के पास बैक ऑफ लेंथ गेंद, जिस पर विल यंग का एक और बाहरी किनारा लगा और गेंद बाहर की तरफ निकल गई. किशन अपनी दाईं ओर उछले और अपने दाहिने दस्ताने से गेंद को छुआ, लेकिन कैच पकड़ने में नाकाम रहे. इस तरह भारत ने 2 गेंदों पर लगातार 2 कैच छोड़ दिए. बता दें, 2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 18 है. वहीं, टीम इंडिया को अभी भी पहले विकेट की तलाश है.

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

बे ओवल के मैदान पर खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में भी जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो भारत के पश्र में गिरा. जहां, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, नतीजन कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी है. बता दें, 5 मैचों की इस सीरीज में आज भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरी है.

टीम इंडिया के पास 2-0 की बढ़त है और अगर वह बे ओवल में खेले जा रहे चौथे वनडे को जीतने में सफल होती है, तो सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. जबकि कीवी टीम भी अपना बेस्ट खेल दिखाकर इस मैच को जीतना चाहेगी, ताकि वह सीरीज में जीत का खाता खोल सके. अब देखने वाली बात होगी आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.

ये भी पढ़ें: IND VS NZ: क्या चौथे ODI का भी मजा खराब कर देगी बारिश? जानिए कैसा रहेगा मैच के दौरान मौसम का मिजाज

ये क्या हो गया! पहले रोहित शर्मा, फिर ईशान किशन… लगातार 2 गेंद पर छूटे 2 कैच, अब भुगतना पड़ेगा खामियाजा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button