Sport : ईशान किशन की सर्च हिस्ट्री में ऐसा क्या जो नहीं देखना चाहते साथी खिलाड़ी, पंत की इस आदत से भी परेशान हैं अक्षर #INA

Axar Patel : भारतीय क्रिकेट टीम 6 जून से एक्शन में लौटने वाली है. टीम इंडिया ने मार्च में अपना अंतिम मैच खेला था. इसके बाद से भारत में इंडियन प्रीमियर लीग खेली जा रही थी. अब भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच के जरिए इंडियन क्रिकेट फैंस को फिर से टीम इंडिया का रोमांच देखने को मिलने वाला है. शनिवार से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा. उससे पहले भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने बड़ा बयान दिया है. 

भारत के बाएं हाथ के स्पिन बल्लेबाज अक्षर पटेल ने अपने साथी खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और ऋषभ पंत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. अक्षर ने ईशान के बारे में एक ऐसा राज खोला है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. वहीं पंत को लेकर भी एक ऐसी बात बताई है, जिसके बारे में जानकर फैंस यकीन नहीं कर पाएंगे कि पंत ऐसा करते होंगे.

अक्षर पटेल ने ईशान किशन को लेकर किया बड़ा खुलासा

अक्षर पटेल ने जतिन सप्रू के साथ एक इंटरव्यू में बात करते हुए रेपिड फायर राउंड के दौरान ईशान किशन को लेकर एक खुलासा किया. दरअसल, उनसे सवाल पूछा गया कि, एक ऐसा खिलाड़ी जिसकी सर्च हिस्ट्री आप कभी नहीं देखना चाहेंगे. वो कौन है. इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, ‘वो ईशान किशन हैं. 

क्यों ईशान की सर्च हिस्ट्री नहीं देखना चाहते – अक्षर

इस पर अक्षर पटेल ने बताया कि, ‘मेरी और उसकी सोच अलग-अलग है. वो इंग्लिश फिल्मों और हेव फन वाला बंदा है. मैं देशी तड़का वाला बंदा हूं तो मेरी और उसकी सोच नहीं मिलती है. वो जो डॉग लेकर आता है, उनके नाम पता नहीं क्या क्या है, मैं तो वो बोल भी नहीं पाता हूं करता है. मैं कहता हूं ठीक है, दूर से ही सही है’. इसके साथ ही ईशान कहते हैं कि उन्हें कुत्ते पसंद नहीं है, जबकि ईशान को कुत्ते पसंद हैं.

अक्षर पटेल ने बताई ऋषभ पंत की सच्चाई

इसके अलावा इसी इंटरव्यू में अक्षर पटेल ने ऋषभ पंत के बारे में भी बात की है. उन्होंने कहा है कि, पंत ग्रुप में कभी भी कुछ भी भेज देता है. दरअसल, अक्षर से सवाल पूछा गया कि, टीम के व्हाट्सएप ग्रुप में सबसे ज्यादा मीम्स कौन शेयर करता है. इस पर उन्होंने ऋषभ पंत का नाम लिया. 

अक्षर पटेल  ने कहा कि, ‘ऋषभ पंत बिना ज्यादा सोचे-समझे कमेंट करता है. वो मैसेज भेजता है और रील्स फॉरवर्ड करता है. वो यह नहीं सोचता कि कोई चीज अच्छी है या बुरी, या दूसरे को कैसा लगेगा. अगर उसे कोई मीम या मजेदार क्लिप दिखती है, तो वह बस उसे शेयर कर देता है. शायद सभी ने वे मीम्स पहले देखे होंगे, लेकिन वह फिर भी उन्हें भेजकर कहेगा, भाई, क्या तुमने यह देखा है’.

अक्षर पटेल ने आगे कहा कि, ‘आमतौर पर, लोग ज्यादा रिएक्ट नहीं करते और आखिर में एक अजीब सी चुप्पी छा ​​जाती है. कभी-कभी कोई उसे प्राइवेट में मैसेज करके कहता है. इसे डिलीट कर दो, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका होता है. उसके बाद आगे बढ़ने के अलावा और कुछ करने को नहीं बचता है’. 

ये भी पढ़ें : IND vs AFG: अब इस भारतीय खिलाड़ी पर लटकी तलवार, क्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज हो जाएगा बाहर?

ईशान किशन की सर्च हिस्ट्री में ऐसा क्या जो नहीं देखना चाहते साथी खिलाड़ी, पंत की इस आदत से भी परेशान हैं अक्षर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button