Sport : कितने बजे शुरू होगा इंडिया-जापान का मैच, या बारिश के चलते हो जाएगा रद्द, जानिए लेटेस्ट अपडेट #INA

India vs Japan T20I : भारत और जापान के बीच होने वाला टी20 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा. क्या ये मैच बारिश और मैदान की खराब स्थिति के चलते रद्द हो जाएगा. ये सवाल सभी क्रिकेट फैंस के मन में है. तो आइए इसका जवाब जानते हैं. दरअसल, भारत और जापान के बीच होने वाला एकमात्र टी20 मैच सुबह 9:30 बजे से जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, सानो, कांटो में खेला जाने वाला था, लेकिन अभी तक टॉस भी नहीं हुआ है. ये मुकाबला अब कितने बजे शुरु होगा या फिर बारिश के चलते रद्द हो जाएगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.
अब कितने बजे शुरू होगा मैच
जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, कांटो पर इस समय खराब मौसम का प्रकोप पड़ रहा है. बारिश के चलते मैदान गीला है. अभी तक मैदान सूख नहीं पाया और खेलने लायक नहीं हो पाया है. टॉस में देरी होने की सबसे पहले जानकारी बीसीसीआई के ओर से दी गई. पोस्ट कर कहा गया कि, टॉस गीली आउटफील्ड के कारण देरी से होगा. इसके बाद इंस्पेक्शन लोकल टाइम के अनुसार दोपहर 1:15 बजे (IST के अनुसार सुबह 9:45 बजे) होगा.
🚨 Update 🚨
Toss for the #JPNvIND T20I has been delayed due . a wet outfield. An inspection will take place at 1:15 PM local time (9:45 AM IST).#TeamIndiaInJapan
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
इसके बाद 09:40 पर खिलाड़ी मैदान में वार्म-अप करने के लिए आए. खिलाड़ी खेलने की जगह देख रहे हैं और स्टंप लग गए हैं और मौसम अच्छा और धूप वाला लग रहा है. 09:45 पर पहला इंस्पेक्शन पूरा हो गया है. इसके बाद अगले इंस्पेक्शन का टाइम भी दिया गया, जो लोकल टाइम 14:00 बजे तय है. और भारतीय समय के अनुसार 10:45 बजे होना था.
🚨 Update 🚨
Next inspection will take place at 2:15 PM local time (10:45 AM IST).#TeamIndiaInJapan | #JPNvIND
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
इस समय दोनों टीमें वार्म अप कर रही हैं. भारतीय खिलाड़ी कुछ फुटबॉल खेल रहे हैं जबकि जापान के खिलाड़ी बॉल फेंक रहे हैं. इंस्पेक्शन अभी हो रहा होगा. मौसम थोड़ा बादल वाला रहने के कारण, मैदान अभी भी नम है. ताजा अपडेट के हिसाब से मैदान पर फिर से बादल छा गए हैं. इस मैच का टॉस कब होगा और मैच की शुरुआत कब होगी इस पर अब तक कोई अपडेट नहीं आया है.
भारत और जापान का स्क्वाड
भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी.
A contest for the 𝐡𝐢𝐬𝐭𝐨𝐫𝐲 𝐛𝐨𝐨𝐤𝐬 🇮🇳🇯🇵
🆚 Japan
⏰ 9.30 AM IST
🏟️ Sano Cricket Ground, SanoCatch the LIVE action on Star Sports 📺 and Fancode 📱 #TeamIndia | #TeamIndiaInJapan pic.twitter.com/vgbYtiNRDo
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
जापान: केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रेओ सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वातारू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा, लाचलन यामामोटो-लेक, त्सुयोशी ताकाडा, चार्ली हारा-हिंज़े, शोमा स्लेटर, जेक कुसुदा-नैर्न.
ये भी पढ़ें : ‘जब वो खेलते हैं, तो मैं रुक जाता हूं…’ विराट कोहली और रोहित शर्मा पर दिग्गज का बयान वायरल, वर्ल्ड कप में खेलने पर ये क्या बोल गए
कितने बजे शुरू होगा इंडिया-जापान का मैच, या बारिश के चलते हो जाएगा रद्द, जानिए लेटेस्ट अपडेट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,