Sport : 'वैभव फ्लॉप हुआ तो संजू को…' भारत के दो दिग्गजों का बड़ा बयान, कहा- 'सूर्यवंशी के साथ जल्दबाजी करके गलती की' #INA

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज खेली जा रही है. टीम इंडिया को इंग्लैंड ने बीते मंगलवार तीसरे टी20 में 201 रनों का बचाव करते हुए 76 पर ऑलआउट कर 125 रनों से जीत दर्ज की. वहीं अब इंग्लैंड की टीम गुरुवार यानी 9 जुलाई को होने वाले चौथी टी20 मैच को जीतकर सीरीज 3-0 से जीतना चाहेगी. वहीं टीम इंडिया अब इस सीरीज को 2-0 के बाद जीत तो नहीं सकती है लेकिन उसके पास इस सीरीज को बचाने का मौका होगा.
उससे पहले भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों ने वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है. ये दिग्गज क्रिकेटर कोई और नहीं बल्ले पूर्व क्रिकेटर और 1983 के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत और भारत के पूर्व ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन हैं. इन दोनों ने वैभव और संजू को लेकर क्या बयान दिया है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
श्रीकांत ने वैभव और संजू को लेकर बोली बड़ी बात
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा कि, ‘जब संजू सैमसन दो-तीन मैचों में फ्लॉप रहे तो हर कोई उन्हें ड्रॉप करने के लिए तैयार था और वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने के लिए चिल्ला रहा था. अब वैभव ने दो मैचों में कुछ नहीं किया है, वही लोग संजू को टीम में वापस चाहते हैं. मैंने ही कहा था कि संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में होना चाहिए क्योंकि वह एक मैच विनर है और टीम इंडिया ने उन्हें ड्रॉप करके और वैभव के साथ जल्दबाजी करके यह गलती की है. वह साफ तौर पर बहुत ज्यादा प्रेशर में है और आईपीएल में जैसी बैटिंग कर रहा था, उसका आधा भी नहीं दिख रहा है. संजू को ड्रॉप करने और वैभव को टीम में बहुत जल्दी शामिल करने का यह फैसला पूरी तरह से उल्टा पड़ गया है’.
🚨STOP OVERHYPING VAIBHAV SOORYAVANSHI NOW – KRIS SRIKKANTH🤯
Kris Srikkanth said :🗣️
“Everyone was ready . drop Sanju Samson when he flopped in two-three matches & chanting . include Vaibhav Sooryavanshi in the team. Now, then Vaibhav has done nothing in the two matches,… pic.twitter.com/v3L1Hpeawd
— Akshat (@Akshatgoel1408) July 8, 2026
श्रीकांत कहना चाह रहे हैं कि, अपने सूंजू सैमसन के 3 मैचों में खबर प्रदर्शन करने के बाद वैभव सूर्यवंशी को जल्दबाजी में मौका दे दिया. क्या वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार था. अब वो भी अगर फ्लॉप हुआ तो आप क्या करोगा.
अश्विन ने वैभव की दिग्गजों से तुलना पर जाहिर की नाराजगी
रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, ‘मैं हर जगह अजीब हेडलाइन देख रहा हूं जिसमें उसे ‘जेनेटिक जिन्न’ या अगला युवराज सिंह कहा जा रहा है, सिर्फ इसलिए क्योंकि उसने जोफ्रा आर्चर पर दो छक्के मारे. प्लीज, ये तुलनाएं तुरंत बंद करें. वैभव के पास बहुत बढ़िया, भगवान का दिया हुआ हुनर है, लेकिन उसका बड़ा करियर बेसलाइन इस बात से तय होगा कि वह अगले कुछ सालों में कैसे ढलता है. भगवान के लिए उसे सांस लेने दो और बस वैभव सूर्यवंशी बने रहने दो. जब आप एक 15 साल के बच्चे को इस लेवल तक बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं और फिर टीम 76 रन पर ढेर हो जाती है, तो ये एक युवा खिलाड़ी के दिमाग को तोड़ सकता है’.
“Let him breathe!” — Ravichandran Ashwin furiously on comparing Vaibhav Suryavanshi . legends🚨😱🗣️
“I am seeing crazy headlines everywhere calling him a ‘Genetic Djinn’ or the next Yuvraj Singh just because he hit two sixes off Jofra Archer. Please, stop these comparisons… pic.twitter.com/VDbAFNHLrn
— sportified (@sportified25) July 8, 2026
रविचंद्रन अश्विन ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि, उनको वैभव सूर्यवंशी का किसी भी दिग्गज खिलाड़ी के साथ तुलना करना सही नहीं लगता है. अश्विन चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी अपने पहचान खुद अपने आप बनाएं.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं बना पा रहे टीम इंडिया के लिए रन, क्या इस वजह के चलते नहीं चल रहा उनका बल्ला?
'वैभव फ्लॉप हुआ तो संजू को…' भारत के दो दिग्गजों का बड़ा बयान, कहा- 'सूर्यवंशी के साथ जल्दबाजी करके गलती की'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,