Sport : फ्री में कहां देख पाएंगे भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे मैच, जानिए किस ऐप पर होगी सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग #INA

India vs West Indies 1st ODI Live Streaming : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज रविवार से शुरू होने वाली है. इसके साथ ही दोनों टीमों के मजबूत खिलाड़ी एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे. भारतीय क्रिकेट फैंस को इस सीरीज में एक बार फिर से रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे.
भारत और वेस्टइंडीज के पहले वनडे मैच के शुरू होने से पहले क्या आपको पता है कि, इस सीरीज का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होने वाला है और कौन से ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी. आप इस सीरीज को फ्री में कहां देख पाएंगे, अगर नहीं तो आइए आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं. तो आइए जानते हैं कि भारत और वेस्टइंडीज के पहले वनडे मैच को फ्री में कहां देखें…
𝙒𝙖𝙫𝙚𝙨 𝙤𝙛 𝘽𝙡𝙪𝙚 🌊 #TeamIndia hit the ground running in Thiruvananthapuram 🔥 #INDvWI pic.twitter.com/r59TAyrR12
— BCCI (@BCCI) September 25, 2026
कब और कहां होगा भारत-वेस्टइंडीज का वनडे मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 को खेला जाने वाला है. भारत और वेस्टइंडीज की टीम तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पहला वनडे मैच खेलने वाली हैं. भारत और वेस्टइंडीज की टीम तिरुवनंतपुरम में पहला वनडे मुकाबला दोपहर 2 बजे से खेलने वाली हैं. वहीं इस मैच का टॉस 1:30 बजे होगा.
— BCCI (@BCCI) September 25, 2026
किस चैनल पर होगा भारत-वेस्टइंडीज मैच का लाइव प्रसारण
भारत और वेस्टइंडीज के पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 3 हिंदी और अंग्रेजी में इस मैच का आनंद आप उठा सकते हैं. इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स पर तेलगू, कन्नड़ समेत कई अन्य भाषाओं में भी इस मैच का आनंद ले सकते हैं.
किस ऐप पर होगी भारत-वेस्टइंडीज मैच की स्ट्रीमिंग
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर फैंस को देखने के लिए मिलने वाली है, लेकिन आपको इस मैच की स्ट्रीमिंग देखने के लिए जियो हॉटस्टार पर रिचार्ज करना होगा, क्योंकि बगैर रिचार्ज के ये मुकाबला देख पाना आसान नहीं होगा.
The 2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣-2️⃣0️⃣2️⃣7️⃣ international home season is upon us 🤩
🗓️ 👇 Here’s a look at #TeamIndia’s first assignment . get it all started!#INDvWI pic.twitter.com/7iMg2VPSgu
— BCCI (@BCCI) September 24, 2026
फ्री में कहां देख पाएंगे भारत-वेस्टइंडीज का मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले वनडे मैच को आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. आप डीडी फ्री डिश पर जाकर डीडी स्पोर्ट्स चैनल इस मैच का फ्री में मजा ले सकते हैं. इसके लिए आपको चैनल पर कोई भी रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होती है.
भारत और वेस्टइंडीज का वनडे स्क्वाड
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.
𝗢𝗡𝗘 𝗚𝗔𝗠𝗘. 𝗧𝗪𝗢 𝗜𝗖𝗢𝗡𝗦. 🔥
Your favourite duo, ROKO, return as #TeamIndia take on #WestIndies in the ODI series!
Watch them in action #INDvWI 1st ODI 👉 SUN, 27th SEP, 1 PM pic.twitter.com/jpCmk134Hc
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 25, 2026
वेस्टइंडीज : शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रॉस्टन चेस, जॉन कैंपबेल, गुडाकेश मोती, अलजारी जोसफ, अमीर जंगू (विकेटकीपर), कीसी कार्टी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रू (विकेटकीपर), श्मार जोसफ, विटेल ओर्लैंडो.
ये भी पढ़ें : ‘मुझे हैरानी हुई कि उसे…’ जहीर खान को लेकर पूर्व क्रिकेटर का बयान वायरल, जानिए ऐसा क्या बोल दिया जिससे मची हलचल
फ्री में कहां देख पाएंगे भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे मैच, जानिए किस ऐप पर होगी सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,