Sport : IPL 2026 के 3 मुकाबलों के बाद किसके सिर सजी ऑरेन्ज कैप? किसके पास है पर्पल कैप #INA

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. शुरुआती 2 मैच हाईस्कोरिंग रहे, तो वहीं तीसरा मैच लो स्कोरिंग रहा. गौर करने वाली बात है कि शुरुआती तीनों ही मैचों में प्लेयर ऑप द मैच का अवॉर्ड गेंदबाजों को मिला है. मगर, बल्लेबाजों ने भी खूब गर्दा उड़ाया है और जमकर रन बनाए हैं. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि तीन मुकाबलों के बाद ऑरेन्ज कैप और पर्पल कैप किसके पास है और रेस में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं.

किसके सिर सजी है ऑरेन्ज कैप?

IPL 2026 में अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं, जिसके बाद ऑरेन्ज कैप रयान रिकेल्टन के सिर पर सजी हुई है. कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेले गए मुकाबले में रिकेल्टन ने शानदार बल्लेबाजी की थी और उन्होंने 188.37 की स्ट्राइक रेट 81 रन बनाए थे. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं, जिन्होंने आरसीबी के साथ खेले गए सीजन के ओपनिंग मैच में 210.53 की स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए थे.

रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ 205.26 की स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए, तो वहीं विराट कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ 181.58 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 69 रन बनाए थे. पांचवें नंबर पर अजिंक्य रहाणे का नाम है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 167.50 की स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाए.

रैंक खिलाड़ी नाम रन स्ट्राइक रेट नोट्स
🥇 1 Ryan Rickelton 81 188.37 KKR के खिलाफ 
🥈 2 Ishan Kishan 80 210.53 RCB के खिलाफ
🥉 3 Rohit Sharma 78 205.26 KKR के खिलाफ
4️⃣ Virat Kohli 69* 181.58 SRH के खिलाफ
5️⃣ Ajinkya Rahane 67 167.50 MI के खिलाफ

किसके पास है पर्पल कैप?

IPL 2026 में फिलहाल पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज रोमानियो शेफर्ट के नाम पर दर्ज है. शेफर्ड ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए ओपनिंग मैच में 18 के औसत से 3 विकेट लिए थे. दूसरे नंबर पर भी आरसीबी के ही गेंदबाज हैं, जैकब डफी. उन्होंने 7.33 के औसत से 3 विकेट लिए थे और उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था.

मुंबई इंडियंस के शार्दुल ठाकुर तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने केकेआर के साथ खेले गए मैच में 13 के औसत से 3 विकेट लिए थे. डेविड पेन ने 17.50 के औसत से 2 और CSK के खिलाफ जोफ्रा आर्चर ने  9.50 के औसत से 2 विकेट लिए थे.

रैंक खिलाड़ी नाम विकेट औसत नोट्स
  1 Shepherd 3 18.00 SRH के खिलाफ
  2 Jacob Duffy 3 7.33 SRH के खिलाफ
  3 Shardul Thakur 3 13.00 KKR के खिलाफ
  4 David Payne 2 17.50 RCB के खिलाफ
  5 Jofra Archer 2 9.50 CSK के खिलाफ

अंक तालिका पर टॉप पर है कौन सी टीम

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं. ऐसे में 3 टीमों का जीत का खाता खुल गया है, तो वहीं 3 टीमों को हार का सामना करना पड़ा है. अंक तालिका पर गौर करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स पर मिली सबसे बड़ी जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स नंबर-1 पर है. आरआर का नेट रन रेट +4.171 है.

दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम है. RCB का नेट रन रेट +2.907 है. तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस है, जिसने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया और उनका नेट रन रेट +0.687 है. वहीं, केकेआर, एसआरएच और सीएसके जीत का खाता नहीं खोल पाए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी से मैं कहता हूं…’, CSK को हराने के बाद कैप्टन रियान पराग ने भरी हुंकार, जानिए क्या-क्या कहा

IPL 2026 के 3 मुकाबलों के बाद किसके सिर सजी ऑरेन्ज कैप? किसके पास है पर्पल कैप





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close