Sport : टीम इंडिया का टी20 कैप्टन बनने का प्रबल दावेदार कौन? कप्तानी की रेस में अचानक ये नाम आया सामने #INA

Team India : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब सूर्यकुमार यादव से आगे सोचने का प्लान साफ कर दिया है. तमाम रिपोर्ट्स और बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कैप्टन के तौर पर अब उनको हटा दिया गया है. सूर्यकुमार यादव अब जब टीम इंडिया के टी20 कप्तान नहीं होंगे. तो उनकी जगह कौन भारत का टी20 कप्तान बनेगा. सूर्यकुमार यादव को कौन रिप्लेस करेगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.
दरअसल, बीते बुधवार को खबर सामने आई थी कि बीसीसीआई सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी से हटाने की तैयारी कर चुका है. इस बारे में उन्होंने सूर्यकुमार यादव को बता दिया है कि वो अब अगले टी20 कप्तान के बारे में सोच रहे हैं. इस बारे में बीसीसीआई ने गौतम गंभीर से भी बात कर ली है. आयरलैंड सीरीज से टीम इंडिया में नया टी20 कप्तान देखने के लिए मिलेने वाला है.
🚨 BREAKING – SURYAKUMAR YADAV REMOVED AS INDIA T20 CAPTAIN 🚨
– Surya also set . lose his place in India T20 team as well. (Devendra Pandey). pic.twitter.com/5cLsdc14iY
— Tanuj (@ImTanujSingh) June 3, 2026
आयरलैंड सीरीज से मिलेगा टीम इंडिया को नया कप्तान
भारतीय क्रिकेट टीम 26 जून से लेकर 28 जून तक आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज से पहले बीसीसीआई नया टी20 कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नियुक्त कर देगी. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल फैंस के मन में है कि कौन टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान होगा. आइए इस बारे में जानते हैं.
ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान
भारतीय क्रिकेट टीम के नए टी20 कप्तान बनने के सबसे प्रबल श्रेयस अय्यर हैं. अय्यर ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने आईपीएल 2025 में अपने टीम पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया था. उससे पहले उन्होंने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था. आईपीएल 2026 में उन्होंने लगातार 6 मैचों में जीत दर्ज की थी.
श्रेयस अय्यर के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भी काफी अनुभव है. इसके साथ ही उनमें लीडरशिप क्वालिटी है. वो खिलाड़ियों के अच्छी तरह मैनेज कर सकते हैं. उन्होंने आईपीएल में पंजाब, केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुचाया है. अय्यर ने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 51 मैचों की 47 पारियों में 8 अर्धशतकों के साथ 1104 रन बनाए हैं. तमाम रिपोर्ट भी उनके कप्तान बनने का दावा कर रही हैं.
🚨NEW CAPTAIN FOR TEAM INDIA 🚨
Shreyas Iyer is all set . become the next T20I Captain of Team India. (Source: Shreyas Iyer PR team) pic.twitter.com/mkhdY2Cs87
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) June 3, 2026
श्रेयस अय्यर के अलावा भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पास टी20 कप्तान बनने के लिए दूसरा दावेदार संजू सैमसन होंगे. लेकिन चयनकर्ता और बीसीसीआई उनकी रन बनाने की निरंतरता के बारे में जरूर सोचेगी, जो उनके खिलाफ जा सकती है. ऐसे में अय्यर सूंज से इस रेस में काफी ऊपर हैं.
अचानक गिल भी कप्तानी की रेस में हुए शामिल
भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान बनने की लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन किया और 700 से अधिक रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने बतौर कप्तान अपनी टीम को फाइनल में भी पहुंचाया.
CAPTAIN SHUBMAN GILL IN THE PHOTOSHOOT AHEAD OF TEST MATCH. 🔥🇮🇳 pic.twitter.com/VHUPDdZiP0
— Tanuj (@ImTanujSingh) June 3, 2026
अगर बीसीसीआई तीनों फॉर्मेट में एक ही कप्तान रखना चाहती है तो शुभमन गिल उनके लिए एक विकल्प हो सकते हैं. हालांकि गिल ने भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में निराशाजनक प्रदर्शन अब तक किया है. उन्होंने 36 टी20 मैचों की 36 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 869 रन बनाए हैं. इन आंकड़ों के हिसाब से गिल पर भी अय्यर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें : ‘भगोड़ा’ बुलाए जाने पर ललित मोदी ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, भारत सरकार को याद कर कहा- ‘मेरे खिलाफ कोई केस नहीं है’
टीम इंडिया का टी20 कैप्टन बनने का प्रबल दावेदार कौन? कप्तानी की रेस में अचानक ये नाम आया सामने
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,