Sport : चेन्नई सुपर किंग्स या दिल्ली कैपिटल्स कौन जीतेगा आज का मैच? CSK vs DC के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर डालिए नजर #INA

CSK vs DC: आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल (शनिवार) को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 से होगी वहीं, टॉस 7:00 बजे होगा. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोलना चाहेंगे. तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल एक बार फिर जीत की लय पकड़ना चाहेंगे. जो गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम बॉल पर मिली 1 रन की हार से टूट गई थी.
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का खिताब 5 बार जीता है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स अब तक एक भी बार आईपीएल की ट्रॉफी नहीं उठा पाई है. आईपीएल 2026 की बात करें तो दिल्ली को 3 मैचों में 2 में जीत और 1 में हार मिली है. वहीं सीएसके को अपने तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. आईपीएल 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में से किसका पलड़ा भारी है. आइए आज इस बारे में जानते हैं.
Get ready for Phase 2 – Limited tickets 🎟️
Book your tickets today, only on the District .!#WhistlePodu #CSKvDC pic.twitter.com/9j3iBUCaJV
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 10, 2026
चेन्नई और दिल्ली के हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सीएसके को कुल 19 मैचों में जीत मिली है, जबकि 12 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके के सामने 31 में से 12 मैचों की सिर्फ जीत दर्ज की है, जबकि 19 मुकाबलों में उसे हार मिली है.
चेन्नई सुपर किंग्स का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उच्चतम स्कोर 223 रन है, जबकि सबसे कम स्कोर उसका दिल्ली के खिलाफ 110 रन है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो वो 198 रन है. वहीं उनका लोएस्ट स्कोर 83 रन है.
Last time at Chepauk, it ended in 💙❤️ pic.twitter.com/GAsJCkCh8k
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 10, 2026
दोनों का आखिरी पांच मैचों में रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों की बात करें तो यहां भी चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है. सीएसके ने दिल्ली के खिलाफ 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि दिल्ली पिछले पांच में से सिर्फ 2 मैच जीत पाए हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड
CSK – रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, स्पेन्सर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड हुए) अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हैनरी, जैक फाउल्क्स.
4️⃣ in a row of 6️⃣s 🔥#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/utwrh4Lfey
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 9, 2026
DC – केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी दार, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी.
ये भी पढ़ें : IPL 2026: बीच टूर्नामेंट में हुई खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री, जानें कौन सी टीम में किस प्लेयर को किया रिप्लेस
चेन्नई सुपर किंग्स या दिल्ली कैपिटल्स कौन जीतेगा आज का मैच? CSK vs DC के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर डालिए नजर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









