Sport : गौतम गंभीर ने इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा को किस लिए दिया फ्री-हैंड? जानें क्या है पूरा मामला #INA

IND vs ENG: भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाए थे. अब रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित को उनका अपना नैचुरल गेम खेलने की पूरी आजादी दी है. रोहित इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 21 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए थे.

गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को दी नैचुरल गेम खेलने की आजादी

रोहित शर्मा को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को फ्री-हैंड दिया है. यानी उन्होंने हिटमैन को अपना स्वाभाविक खेल खेलने की पूरी तरह से आजादी दी है. टीम मैनेजमेंट नहीं चाहता है कि रोहित पर लगातार नजर रखी जाए. मैनेजमेंट का मानना है कि रोहित को मानसिक रूप से शांत और आजादी वाला माहौल मिले ताकि वे अपना बेस्ट प्रदर्शन दे सकें, न कि वे इस बात की चिंता करें कि भविष्य में क्या होगा.

ODI वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए रोहित शर्मा कर रहे हैं कड़ी मेहनत

रोहित शर्मा का वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक खेलना तय माना जा रहा है और हिटमैन इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. रोहित 2023 वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद कई बार इंटरव्यू और पब्लिक प्लेस पर कह चुके हैं कि उनका सपना वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतना है. इस सपने के लिए रोहित ने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है और वे टीम में लगातार वनडे मैच खेल रहे हैं. हालांकि, फिर भी कई बार रोहित के वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर सस्पेंस बन जाता है. अब हेड कोच गौतम गंभीर ने भी रोहित को खुलकर खेलने की आजादी दे दी है ताकि वे भविष्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें. 

16 जुलाई को सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है. बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब दूसरा वनडे मैच जीतकर भारत इस सीरीज को अपने नाम करना चाहेगा. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:  मुंबई इंडियंस जसप्रीत बुमराह को सौंप सकती है कप्तानी, हार्दिक पांड्या होंगे ट्रेड, रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा

कार्डिफ में कैसा है रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड?

कार्डिफ में रोहित शर्मा से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. फैंस और टीम चाहेंगी कि हिटमैन अपना स्वाभाविक खेल खेलें और टीम को जीत दिलाएं. बता दें कि कार्डिफ में रोहित का वनडे रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. कार्डिफ में उन्होंने अब तक कुल 3 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें हिटमैन ने 50 के औसत और 68 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 150 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर रोहित ने सिर्फ एक वनडे मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 52 रनों की पारी खेली थी. 

यह भी पढ़ें:  ICC का बड़ा ऐलान, अब और रोमांचक होगा ODI वर्ल्ड कप 2027, बदल गया फॉर्मेट

गौतम गंभीर ने इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा को किस लिए दिया फ्री-हैंड? जानें क्या है पूरा मामला





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button