Sport : Womens Asia Cup 2026: टीम इंडिया हांगकांग चाइना के साथ आज खेलेगी अपना दूसरा मुकाबला, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच #INA

Womens Asia Cup 2026 : महिला एशिया कप 2026 में आज यानी 3 सितंबर (गुरुवार) को भारतीय महिला क्रिकेट टीम टूर्नामेंट का अपना दूसरा मुकाबला खेलने वाली है. भारत और हांगकांग चाइना के बीच महिला एशिया कप का 7वां मैच खेला जाएगा. ग्रुप ए के इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम जीत की प्रबल दावेदार है. इस मुकाबले को जीतकर इंडियन क्रिकेट टीम अगले दौर में भी अपनी जगह बनाना चाहेगी. 

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने पहले मैच में थाईलैंड को 94 रनों के बड़े अंतर से हराया था. अब उसके पास हांगकांग चाइना को हराकर प्वाइंट्स टेबल में 4 अंक करने का मौका होगा. आज हरमप्रीत कौर की गर्ल गैंग के पास बड़े अंतर से अपना मुकाबला जीतने का मौका होगा. तो उससे पहले इस मैच की पूरी डिटेल्स जानते हैं. 

टीम इंडिया कब और कहां खेलेगी मुकाबला 

भारतीय क्रिकेट टीम दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम आज का मैच खेलने वाली है. इस मैच की शुरुआत आज रात 8:00 बजे से होगी. वहीं इस मैच के टॉस के लिए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर हांगकांग चाइना की कप्तान मरियम बीबी के साथ मैदान पर 7:30 पर उतरेंगी. 

किस चैनल और ऐप पर देख पाएंगे मुकाबला

भारत में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर इस मुकाबले की हिंदी में कमेंट्री आप सुन पाएंगे. वहीं, फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के जरिए भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे. इसके साथ ही इस मुकाबले को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है. 

कैसा रंग दिखाएंगी दुबई की पिच

दुबई की पिच अब तक स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित हुई है. थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में भी भारतीय स्पिनर्स ने शानदार गेंदबाजी की थी. ऐसे में हांगकांग के खिलाफ भी स्पिनर्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दीप्ति शर्मा और श्री चरणी पर इस मुकाबले में नजरें रहेंगी. 

इस मैच में एक बार फिर पिछले मैच में 64 रनों की तूफानी पारी खेलने वाली शेफाली वर्मा से फैंस को उम्मीद होगी कि, वो इस बार फिर से धमाल मचाएं. वहीं गेंदबाजी में 3-3 विकेट हासिल करने वाली दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा पर सभी की नजरें रहेंगी. इसके अलावा स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के बल्ले से रन निकलने का भी इंतजार भारतीय फैंस खत्म होते हुए देखना चाहेंगे.

भारत और हांगकांग का स्क्वाड

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और राधा यादव.

हांगकांग : मरियम बीबी (कप्तान), मारिको हिल, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर),  मरीना लाम्प्लो, कैरी चान, शांज़ीन शहजाद, जॉयलीन कौर, शिंग चैन डोरोथिया, एलिसन सिउ, चार्लोट चैन, रुचिता वेंकटेश, नताशा माइल्स, इकरा सहर, महकदीप कौर और हेली वांग.

ये भी पढ़ें : ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका का दौरा कर सकती है टीम इंडिया, BCCI ने तैयार किया पिचों को समझने का महाप्लान

Womens Asia Cup 2026: टीम इंडिया हांगकांग चाइना के साथ आज खेलेगी अपना दूसरा मुकाबला, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button