Sport : Women's T20 World Cup 2026: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कौन-कौन सी टीमें ले रही हैं हिस्सा? देखिए सभी टीमों का स्क्वॉड #INA

Women’s T20 World Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अब तक का सबसे बड़ा टी20 विश्व कप बताया है. उन्होंने भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया समेत सभी भाग लेने वाली टीमों को शुभकामनाएं दी हैं. बता दें कि इस बार टूर्नामेंट में पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे इसका रोमांच और भी बढ़ गया है. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स कर रहे हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 12 जून से शुरू होगा, जबकि फाइनल मैच 5 जुलाई को खेला जाएगा. तो आइए नजर डालते हैं सभी टीमों के स्क्वॉड पर. 

पहली बार 12 टीमों को मिला मौका

इस वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमें भाग लेंगी. मेजबान इंग्लैंड को सीधे प्रवेश मिला है. वहीं ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ने आईसीसी रैंकिंग के आधार पर जगह बनाई है. बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने ग्लोबल क्वालिफायर के जरिए टूर्नामेंट में प्रवेश किया. खास बात यह है कि नीदरलैंड्स पहली बार महिला टी20 विश्व कप में खेलता नजर आएगा.

देखिए 12 टीमों का स्क्वॉड

भारतीय टीम:- भारतीय महिला क्रिकेट टीम में  हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव शामिल हैं.

इंग्लैंड महिला टीम:- इंग्लैंड की स्क्वॉड की बात करें तो इसमें नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, ऐलिस कैपसे, टिली कोर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, दानी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीदर नाइट, लिन्से स्मिथ, इस्सी वोंग और डैनी व्याट-हॉज हैं.

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम:- ऑस्ट्रेलियाई टीम में सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), निकोला कैरी, ऐश गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिट्चफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल और जॉर्जिया वेयरहम शामिल हैं.

ट्रैवलिंग रिजर्व: ताहलिया विल्सन

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम:- अमेलिया केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पोली इंगलिस, जेस केर, रोजमेरी मैयर, नेन्सी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इजी शार्प और ली ताहुहू. 

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम:- लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, शबनिम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता, मारिजन कप्प, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, काराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन और डेन वैन निएरकेर्क.

आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम:- गैबी लुईस (कप्तान), एमी हंटर, एर्लीन केली, एवा कैनिंग, कारा मरे, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डेलजेल, जॉर्जीना डेम्पसी, लॉरा डेलानी, लीह पॉल, लुईस लिटिल, ओरला प्रेन्डरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, एमी मैगुइरे और लारा मैकब्राइड.

नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम:- बैबेट डी लीडे (कप्तान), कैरोलिन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीजर्स, आइरिस जविलिंग, इसाबेल वान डेर वोनिंग, लारा लीमहुइस, मायरथे वान डेन राड, फेबे मोल्केंबोएर, रॉबिन रिजके, रोजली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीजर्स और स्टेरे कालिस.

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम:- हेली मैथ्यूज (कप्तान), चिनेले हेनरी, डिएंड्रा डॉटिन, स्टैफनी टेलर, अफी फ्लेचर, आलिया अल्लेने, शेमाइन कैंपबेल, अशमिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक, जैनिलिया ग्लासगो, जाहजारा क्लैक्सटन, कियाना जोसेफ, जैदा जेम्स, मैंडी मंगरू और शॉनिशा हेक्टर.

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम:- चमारी अथापत्थु (कप्तान), हासिनी परेरा, विशमी गुणरथने, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, नीलाक्षिका सिल्वा, कवीशा दिलहारी, हंसिमा करुणारथने, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंदिका दासनायका, निमाशा मदुशानी, शशिनी गिम्हानी, काव्या कविंदी, मल्की मदारा और मिताली अयोध्या. 

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम:- फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, ईमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग और तस्मिया रुबाब.

स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम:- कैथरीन ब्राइस (कप्तान), क्लो एबेल, ओलिविया बेल, सारा ब्राइस, डार्सी कार्टर, प्रियानाज चटर्जी, गैब्रिएला फोंटेनला, कैथरीन फ्रेजर, कर्स्टी गॉर्डन, ऐल्सा लिस्टर, मैसी मसेइरा, अबताहा मकसूद, मेगन मैककॉल, रेचल स्लेटर और पिप्पा स्प्राउल.

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम:- निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, शर्मिन अख्तर सुप्ता, सोभना मोस्टरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फाहिमा खातून, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, मारुफा अख्तर, शांजिदा अख्तर माघला, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस और ताज नेहर.

यह भी पढ़ें- महिला टी-20 विश्व कप 2026 के कमेंटेटर्स की लिस्ट आई सामने, जानिए कौन-कौन है शामिल

Women's T20 World Cup 2026: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कौन-कौन सी टीमें ले रही हैं हिस्सा? देखिए सभी टीमों का स्क्वॉड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close