Sport : लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा महिला टेस्ट मैच, भारत-इंग्लैंड होंगी आमने-सामने; जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव मुकाबला #INA

IND-W vs ENG-W Test Match: क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच 10 जुलाई से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला कई मायनों में ऐतिहासिक है. बता दें कि पहली बार लॉर्ड्स के मैदान पर कोई महिला टेस्ट मैच आयोजित किया जा रहा है. इससे पहले इस मैदान पर सिर्फ पुरुष टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. लॉर्ड्स में पहला पुरुष टेस्ट करीब 142 साल पहले खेला गया था, लेकिन अब पहली बार महिला क्रिकेट भी इस ऐतिहासिक मैदान पर नया इतिहास रचने जा रही है. तो आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी सारी बातें.

दोनों टीमों की नजर जीत पर

इस खास मुकाबले को लेकर दोनों टीमों में जबरदस्त उत्साह है. भारत और इंग्लैंड की महिला टीमें इस ऐतिहासिक मैच को जीतकर यादगार बनाना चाहेंगी. दोनों टीमों के पास कई अनुभवी और स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, इसलिए फैंस को एक रोमांचक और कड़ी टक्कर देखने की उम्मीद है. क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भी इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं.

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच यह एकमात्र टेस्ट मैच शुक्रवार, 10 जुलाई से लंदन के प्रसिद्ध लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मैदान दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट स्टेडियमों में गिना जाता है और यहां खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है.

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

इस टेस्ट मैच का टॉस भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:00 बजे होगा. इसके आधे घंटे बाद यानी दोपहर 3:30 बजे मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी. भारतीय फैंस अपने समय के अनुसार आसानी से इस मुकाबले का आनंद ले सकेंगे.

भारत में कहां देखें लाइव?

अगर आप टीवी पर यह मैच देखना चाहते हैं, तो इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के साथ फैंस पूरे मैच का आनंद ले सकते हैं.

लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

जो दर्शक मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए भी अच्छी खबर है. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भी इस मैच को लाइव देखा जा सकेगा.

दोनों टीमों की स्क्वॉड

भारतीय महिला टीम:- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, हरलीन देयोल, प्रिया पुनिया, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेनुका सिंह, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, नंदनी शर्मा और एन. श्री चरणी.

इंग्लैंड महिला टीम:- नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माइया बूचियर, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, एमी जोन्स, हीदर नाइट, एम्मा लैम्ब, ग्रेस पॉट्स, एली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स और इस्सी वोंग.

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स ऐतिहासिक टेस्ट से बाहर हुई भारतीय स्टार बल्लेबाज, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा महिला टेस्ट मैच, भारत-इंग्लैंड होंगी आमने-सामने; जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव मुकाबला





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button