Sport : पाकिस्तान की जीत से WTC प्वाइंट्स टेबल में हुआ बदलाव, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर मौजूद #INA

WTC Points Table : पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही सीरीज का अंत 1-1 से ड्रॉ पर हुआ. पाकिस्तान को पहले मैच में वेस्टइंडीज से हार मिली थी. इसके साथ ही पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गया है. WTC प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान तो आठवें स्थान पर पहुंच गया है लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम किस स्थान पर मौजूद है और वेस्टइंडीज को इस हार का कितना नुकसान हुुआ है. आइए जानते हैं.

ये जुलाई 2023 के बाद से यह पाकिस्तान की घर के बाहर पहली टेस्ट जीत थी और इससे उन्हें वेस्टइंडीज के साथ सीरीज 1-1 से बराबर करने और कैरेबियाई टीम को पीछे छोड़ने और इंग्लैंड के खिलाफ अपनी आने वाली सीरीज से पहले अपडेटेड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप स्टैंडिंग में आठवें स्थान पर पहुंचने में मदद मिली.

WTC प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान को हुआ कितना फायदा

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर था. तरौबा में खेले गए पहले टेस्ट में हार के बाद टीम 10वें पायदान पर पहुंच गई थी. हालांकि, पोर्ट ऑफ स्पेन में शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट जीत लिया और फिर से 8वें स्थान पर पहुंच गया. इस हार का नुकसान वेस्टइंडीज को हुआ है. वह 9वें से खिसककर 10वें स्थान पर पहुंच गया है. पाकिस्तान ने WTC 2025-27 में अब तक 6 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उसे 2 जीत और 4 हार मिली हैं. उसके 16 अंक हैं और पॉइंट प्रतिशत (PCT) 22.22 है. वहीं, वेस्टइंडीज ने इस चक्र में अब तक 12 टेस्ट खेले हैं. उसे सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. उसके 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। वेस्टइंडीज का PCT 20.83 है.

टीम इंडिया किस स्थान पर मौजूद 

भारतीय क्रिकेट टीम डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है. शुभमन गिल की कप्तानी इस डब्लूटीसी चक्र अब तक भारतीय टीम 9 मैच खेले हैं. इस दौरान उसे 4 में जीत और 4 में हार मिली है. इसके साथ ही टीम इंडिया का एक मैच ड्रॉ रहा है. इस समय टीम इंडिया के 48.15 पीसीटी  प्वाइंट्स है और वो पांचवें स्थान पर है. अब श्रीलंका में होने वाली सीरीज में जीत दर्ज कर टीम इंडिया के पास अपनी स्थिति सुधारने का मौका होगा.

कौन सी टीम WTC प्वाइंट्स टेबल में किस स्थान पर मौजूद

WTC 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया 87.50 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है. साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है. बांग्लादेश 58.33 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है. भारत पांचवें स्थान पर है. श्रीलंका 41.67 प्रतिशत के साथ छठे नंबर पर है. इंग्लैंड 24.36 प्रतिशत के साथ सातवें और पाकिस्तान 22.22 प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज 20.83 प्रतिशत के साथ नौवें पायदान पर है.

स्थानटीमPCT (अंक प्रतिशत)
1ऑस्ट्रेलिया87.50%
2भारत48.15%
3न्यूज़ीलैंड48.15%
4श्रीलंका45.83%
5बांग्लादेश41.67%
6इंग्लैंड24.36%
7पाकिस्तान22.22%
8वेस्टइंडीज20.83%
9दक्षिण अफ्रीका0.00%*

कैसा रहा पाकिस्तान-वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट का हाल

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 344 रन बनाए. पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 387 रन बनाकर 43 रन की बढ़त हासिल की थी. वेस्टइंडीज की दूसरी पारी सिर्फ 117 रन पर समेट गई. ऐसे में पाकिस्तान को जीत के लिए सिर्फ 75 रन का लक्ष्य मिला था. इसे 8 विकेट बाकी रहते पाकिस्तान ने हासिल कर लिया और सीरीज 1-1 से बराबर कर दी.

ये भी पढ़ें : हो गया ऐलान! सारांश जैन को श्रीलंका में नहीं मिलेगा डेब्यू का मौका, होगा अभिमन्यू ईश्वर और जगदीसन जैसा हाल?

पाकिस्तान की जीत से WTC प्वाइंट्स टेबल में हुआ बदलाव, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर मौजूद





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button