Sports- एशियन गेम्स: ओपनिंग सेरेमनी में कौन थामेगा तिरंगा? ओलंपिक मेडलिस्ट का नाम तय, दूसरे ध्वजवाहक पर भी बड़ा अपडेट -#INA

जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में भारत के दो बड़े खिलाड़ी तिरंगा थामेंगे। निशानेबाज मनु भाकर और शॉटपुटर तजिंदर पाल सिंह तूर 19 सितंबर को उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। मनु भाकर के ध्वजवाहक बनने की जानकारी भारत के शेफ डी मिशन सहदेव यादव ने दी, जबकि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने तजिंदर पाल सिंह तूर को दूसरा ध्वजवाहक घोषित किया। दोनों खिलाड़ियों का भारतीय खेलों में खास स्थान है और वे आइची-नागोया में भारत की पदक उम्मीदों में भी शामिल हैं।