Sports- एशियन गेम्स 2026: 64 साल बाद इतिहास बदलने का मौका, भारतीय पहलवानों का इम्तिहान; इन दावेदारों से पदक की उम्मीद -#INA

एशियाई खेलों जैसे मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट में भारत की ताकत रही कुश्ती से इस बार भी बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं। भारतीय पहलवानों का हालिया प्रदर्शन दशर्शाता है कि इस बार एची नागोया में कुश्ती के कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। हालांकि, कुछ विवादों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर जरूर डाला है। भारतीय पहलवानों के लिए अब तक एशियाड का सबसे सफल संस्करण 1962 जकार्ता रहा है, जहां टीम ने तीन स्वर्ण समेत 12 पदक जीते थे। भारतीय टीम की नजरें 62 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचने पर होंगी।