Sports- 48 साल का रिकॉर्ड टूटा: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाड में पहली बार जीता सोना; कुमकुम-अंकिता-कीर्ति का कमाल -#INA

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। अंकिता भकत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति शर्मा की तिकड़ी ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। यह तीरंदाजी में भारत का चौथा स्वर्ण और इस एशियाड में देश का 11वां स्वर्ण पदक है।