Sports- एशियन गेम्स 2026: हिमांशु की राइफल ने दिलाया रजत; चाचा अखाड़े के चैंपियन, फिर भतीजे ने क्यों चुनी निशानेबाजी? -#INA

एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर हिमांशु ढिल्लन ने अपनी पहचान को नई ऊंचाई दी। हरियाणा के जींद जिले के इस निशानेबाज के लिए यह सफर खास इसलिए भी है, क्योंकि उनका बचपन कुश्ती के माहौल में बीता। उनके चाचा हरदीप सिंह ढिल्लन प्रतिष्ठित पहलवान और ओलंपियन रहे हैं। बचपन में हिमांशु ने उन्हें देश के लिए खेलते और पदक जीतते देखा। खेल से इसी जुड़ाव के बावजूद हिमांशु ने कुश्ती को अपना करियर बनाने के बजाय शूटिंग को चुना। जब उन्होंने पहली बार शूटिंग गन हाथ में थामी, तभी से उनका लक्ष्य इस खेल में . बढ़ना था।