Sports- एशियन गेम्स 2026: कबड्डी में भारत का दबदबा; भारतीय महिला और पुरुष टीम फाइनल में; स्वर्ण से एक कदम दूर -#INA

एशियन गेम्स में भारत की कबड्डी टीमों के लिए शुक्रवार का दिन शानदार रहा। पुरुष और महिला दोनों टीमों ने फाइनल में जगह बना ली। महिला टीम ने दिन की शुरुआत सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर की। गत चैंपियन भारत हाफ टाइम तक 31-17 से . था और टीम का अजेय अभियान जारी रहा। इसके बाद पुरुष टीम ने थाईलैंड को 66-28 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय महिला टीम अब लगातार चौथे एशियन गेम्स स्वर्ण पदक से सिर्फ एक जीत दूर है, जबकि पुरुष टीम 2023 में जीते खिताब का बचाव करने उतरेगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button