Sports- मुक्केबाजी: लवलीना बोरगोहेन ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, सेमीफाइनल में पहुंचीं; प्रिया-कपिल से भी उम्मीद -#INA

एशियन गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का पदक पक्का करने का सिलसिला जारी है। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने सोमवार को दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन को क्वार्टर फाइनल में 5-0 से हराकर एशियाई खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में लगातार दूसरा पदक पक्का किया। टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेल रहीं लवलीना ने सियोंग को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित किया।




अब तक कितने मुक्केबाजों ने पक्के किए पदक


असम की इस मुक्केबाज ने पिछले एशियन गेम्स में रजत पदक जीता था। लवलीना के अलावा परवीन हुड्डा (65 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (90 किग्रा से अधिक) भी भारत के लिए पदक पक्का कर चुके हैं। इन तीनों ने रविवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। आज दो मुक्केबाजों से पदक पक्का करने की उम्मीद है। प्रिया महिला 60 किग्रा में और कपिल पोखारिया पुरुष 90 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करने उतरेंगे। अगर ये दोनों मुक्केबाज भी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे तो मुक्केबाजी में दो और पदक पक्के हो जाएंगे।

Credit By Amar Ujala

Back to top button