Sports- Doping: डोप में फंसे पहलवान विक्रांत सिंह नेशनल कैंप में दिखे, एशियाई चैंपियनशिप के ट्रायल में भी लिया हिस्सा -#INA


डोप में फंसने के बावजूद पहलवान विक्रांत सिंह एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए लखनऊ में चल रहे नेशनल कैंप में रहे। उन्होंने वियतनाम में चल रही अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप के ट्रायल में भी भागीदीरी की। ट्रायल में हारने के बाद वह कैंप में नहीं लौटे। फरवरी में हुए फेडरेशन कप में पदक जीतकर नेशनल कैंप में जगह बनाने वाले ग्रीको रोमन पहलवान विक्रांत का नाडा ने 14 फरवरी को सैंपल लिया था। 24 मार्च को वह एक नहीं, बल्कि तीन प्रतिबंधित पदार्थों के लिए डोप पॉजिटिव पाए गए थे।