Sport : IND W vs ENG W Test : भारत को शुरुआत में लगे 3 बड़े झटके, शेफाली, यास्तिका और जेमिमा लौटीं पवेलियन, मंधाना ने रचा इतिहास #INA

IND W vs ENG W Test : भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है. लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने टॉस जीता और भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया और खुद पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. इस चार दिवसीय टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका तब लगा, जब उसने शुरुआत में ही एक के बाद एक अपने 3 बड़े विकेट गंवा दिए. टीम इंडिया लंच तक 25 ओवर में 122 रनों पर 3 विकेट गंवा चुकी है.
टीम इंडिया को शुरुआत में लगे 3 बड़े झटके
इस मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए स्मृति मंधाना के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए शेफाली वर्मा आईं. शेफाली ने 4 बॉल का सामना किया. वो शून्य पर लॉरेन फाइलर की बॉल पर एमी जोन्स को कैच थमाकर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद क्रीज पर आईं यास्तिका भाटिया ने भारत के लिए 17 बॉल में 2 चौकों के साथ मात्र 12 रनों की पारी खेली. उन्हें लॉरेन बैल ने आउट किया. इसके बाद टीम इंडिया को तीसरा झटका जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में लगा. जेमिमा 38 बॉल में 5 चौकों के साथ 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. उन्हें इस्सी वोंग ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन की रहा दिखाई.
A fantastic 5️⃣0️⃣-run stand 👏
Smriti Mandhana 🤝 Jemimah Rodrigues
Updates ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/7aFtJo4Lrk
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 10, 2026
इस सबके बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एक छोर स्मृति मंधाना ने संभाले रखा. उन्होंने इस दौरान अपना शतक पूरा किया और पारी को पहले यास्तिका भाटिया और फिर जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर आगे बढ़ाया. मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ दिन के पहले सेशनल का अंत किया.
First Test FIFTY in women’s cricket at Lord’s 🏟️
And it’s none other than #TeamIndia vice-captain Smriti Mandhana 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n#ENGvIND pic.twitter.com/Z2oaM5vqsz
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 10, 2026
स्मति मंधाना ने हासिल किया खास मुकाम
ये मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी स्मृति मंधाना का 300वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है. वो भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच हरमनप्रीत कौर ने खेले हैं. उन्होंने 356 मैच खेले हैं. वहीं दूसरे नंबर पर मिताली राज हैं, जिन्होंने 333 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. अब मंधाना 300 अंतरराष्ट्रीय मैक खेलने वाले तीसरी भारतीय बन गई हैं.
3️⃣0️⃣0️⃣ international matches of class & elegance 💙
Congratulations . #TeamIndia vice-captain Smriti Mandhana on a special & monumental milestone 👏#ENGvIND pic.twitter.com/r9HnNZZYe0
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 10, 2026
भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी
- हरमनप्रीत कौर: 356 मैच
- मिताली राज: 333 मैच
- झूलन गोस्वामी: 284 मैच
- स्मृति मंधाना: 300 मैच
Vice-captain Smriti Mandhana looking in fine touch 🤌
5️⃣0️⃣ up for #TeamIndia 💙
Updates ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n#ENGvIND pic.twitter.com/7I1B0Et4sh
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 10, 2026
स्मति मंधाना ने लगाई हाफ सेंचुरी
इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया की पारी का एक छोर संभाला हुआ है. मंधाना अब तक 67 बॉल में 9 चौके और 1 छक्के के साथ 57 रन बनाकर खेल रही हैं. उनका साथ इस समय हरमनप्रीत कौर दे रही हैं. जो 13 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर बनीं हुई हैं. इस समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्कोर 25 ओवर में 3 विकेट पर 122 रन है. इस समय मैच में लंच ब्रेक हो चुका है.
ये भी पढ़ें : लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा महिला टेस्ट मैच, भारत-इंग्लैंड होंगी आमने-सामने; जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव मुकाबला
IND W vs ENG W Test : भारत को शुरुआत में लगे 3 बड़े झटके, शेफाली, यास्तिका और जेमिमा लौटीं पवेलियन, मंधाना ने रचा इतिहास
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,