Sports- FIFA WC: स्पेन या अर्जेंटीना, आंकड़े किसके पक्ष में? अटैक, डिफेंस, पासिंग…किस विभाग में कौन है सबसे मजबूत? -#INA


फीफा विश्व कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 39 दिन और 103 मुकाबलों के बाद अब विश्व चैंपियन का फैसला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगा। एक तरफ मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना है, जिसने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल किए हैं, तो दूसरी ओर स्पेन है, जिसने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया है। हालांकि, केवल यही आंकड़े पूरी कहानी नहीं बताते। पासिंग, एक्सपेक्टेड गोल (xG), गेंद पर नियंत्रण, दौड़, डिफेंस और व्यक्तिगत प्रदर्शन जैसे आंकड़े बताते हैं कि यह मुकाबला कितना संतुलित होने वाला है।