Sports- FIFA WC: क्या मेसी कर पाएंगे पेले की बराबरी? देखें दो या उससे ज्यादा विश्वकप जीतने वाले 21 खिलाड़ियों की लिस्ट -#INA

फीफा विश्व कप जीतना किसी भी फुटबॉलर के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। दुनिया के अधिकांश महान खिलाड़ी अपने पूरे करियर में एक बार भी इस ट्रॉफी को नहीं छू पाते, लेकिन कुछ ऐसे दिग्गज भी हुए हैं जिन्होंने एक नहीं, बल्कि दो या उससे अधिक बार विश्व कप जीतकर इतिहास रचा। अब अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी के पास भी इस विशिष्ट सूची में शामिल होने का सुनहरा अवसर है।
स्पेन के खिलाफ 2026 फीफा विश्व कप फाइनल में यदि अर्जेंटीना जीत दर्ज करती है तो मेसी अपने करियर का दूसरा विश्व कप खिताब जीतेंगे। उन्होंने पहली बार 2022 में कतर विश्व कप में फ्रांस को हराकर यह सपना पूरा किया था। अब दूसरी ट्रॉफी जीतते ही वह विश्व कप दो बार जीतने वाले खिलाड़ियों के बेहद चुनिंदा क्लब के 22वें सदस्य बन जाएंगे।