Sports- FIFA World Cup: फाइनल मैच से पहले बढ़ा स्पेन का सिरदर्द, इन दो स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस ने बढ़ाई चिंता -#INA

स्पेन ने अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, स्पेन के लिए खिताबी मुकाबले से पहले लैमिन यमाल और पेड्रो पोरो की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। न्यू जर्सी में हुए पहले ट्रेनिंग सत्र के दौरान युवा स्टार लैमिन यमाल और डिफेंडर पेड्रो पोरो ने बाकी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास नहीं किया। दोनों खिलाड़ियों ने मैदान के किनारे हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग की। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button