Sports- FIFA World Cup: इस बार का फीफा विश्व कप क्यों होगा बेहद खास? सेंसर वाली गेंद से रोबो डॉग तक दिखेंगी 5 तकनीक -#INA


फुटबॉल का सबसे बड़ा शो यानी फीफा विश्व कप शुरू होने में अब महज तीन दिन रह गए हैं। इस बार यह फुटबॉल महाकुंभ कई मायनों में पिछले 96 साल के सभी फुटबॉल आयोजनों को पछाड़ने जा रहा है। 39 दिन तक चलने वाला विश्व कप पहली बार तीन देशों की मेजबानी में हो रहा है। पहली ही बार इसमें 48 टीमें भाग लेंगी। इसके अलावा भी खासतौर पर तकनीक के मामले में यह बेहद खास साबित होने जा रहा है। ऐसे ही पांच तकनीकी उपयोग के बारे में हम आपको बता रहे हैं।