Sports- Sports Update: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रज्ञानंद को किया सम्मानित, अतिका मीर से मिले मनसुख मांडविया -#INA

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद से मुलाकात की। प्रज्ञानंद ने हाल ही में नॉर्वे शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता था। विजय ने तमिलनाडु खेल प्राधिकरण की तरफ से प्रज्ञानंद को 50 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए। भारतीय शतरंज के युवा सितारे और ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने इतिहास रचते हुए प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया था। उन्होंने अंतिम राउंड में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की और इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button